राजस्थान में एक महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, देखिए कुदरत का यह चमत्कार
Rajasthan News: अब तक जुड़वा बच्चों की तस्वीरे सामने आती रही है। लेकिन राजस्थान के जोधपुर में आज कुरदत का गजब करिश्मा हुआ है। एक महिला ने चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
राजस्थान के जोधपुर में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। हैरत की बात यह है कि चारों नवजात में दो लड़के और दो लड़कियां है जो स्वस्थ्य बताई जा रही है।

दरअसल जोधपुर उमेद हॉस्पिटल में आज जैसलमेर रहने वाली एक महिला ने चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया चारों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है। चारों बच्चे ऑपरेशन से हुए है। इससे पहले महिला की दो डिलीवरी हो चुकी उस समय उनके बच्चों की मौत हुई थी।
उम्मेद अस्पताल की अधीक्षक डॉ अफजल हकीम ने बताया कि जैसलमेर में रहने वाली तुलसा पत्नी चंद्र सिंह चार बच्चों को आज जन्म दिया इसमें से दो लड़के और दो लड़की है बच्चों का जन्म तीन-चार मिनट के गैप में हुआ है।
सभी बच्चों का इलाज उम्मेद अस्पताल के एनसीयू में चल रहा है। डॉक्टर अफजल ने बताया कि इनकी पहले दो डिलीवरी हुई दो बच्चों की मौत भी हो गई ।
इसके कारण परिजन उनका इलाज जोधपुर उम्मेद हॉस्पिटल में 1 फरवरी को लेकर आए महिला की अस्पताल में सोनोग्राफी से चार बच्चों का होना पता चला इस पर टीम ने चारों बच्चों का ध्यान रखते हुए अस्पताल में भर्ती किया।
आज महिला को पेन हुआ जिस पर डॉक्टरों की टीम द्वारा सफल डिलीवरी की गई । सावधानी बरतते हुए चारों बच्चे स्वस्थ है। फिलहाल यह बच्चे एनसीयू में रखे गए हैं।
डॉक्टर ने बताया कि अब तक जुड़वा बच्चों की डिलेवरी तो करवाई है लेकिन यह पहली बार हुआ है कि एक साथ चार बच्चों को किसी महिला ने जन्म दिया है।
आपकों बता दे हालांकि इससे पहले टोंक जिले के एक निजी अस्पताल में महिला चार बच्चों को जन्म दे चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications