राजस्थान में हीट वेव का कहर, गर्म हवां और लू के थपेड़ों से झूलस उठा जैसलमेर
Rajasthan Weather News: रेगिस्तान इन दिनों हीट वेव से झुलस रहा है। जैसलमेर में एक बार फिर हीट वेव का दौर शुरू हो चुका है। आज तापमान 46 डिग्री के करीब पहुँच चुका है।
आसमान से आग बरसने वाली धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। गर्म हवाओं ने थपेड़ो के चलते सड़कें सुनी पड़ गई है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं।

ऐसे में दिन के 12:00 बजे के बाद सूर्य देवता के तीखे तेवर के चलते धरती भी आग उगलने लगी है और सड़कें सुनी नजर आ रही है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। और ऐसे में खुद को लू से बचाने के लिए अपने शरीर को कपड़े से ढके नजर आते हैं।
गर्मी से बचने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक, जूस सहित लिक्विड का उपयोग कर खुद को गर्मी से बचाने के जतन कर रहे हैं। हद तो यह हो गई भीषण गर्मी के चलते पंखे और कूलर भी गर्म हवा ही दे रहे है। जिससे आमजन की समस्या ओर ज्यादा बढ़ गई है।
मौसम विभाग की माने तो जैसलमेर में 17 व 18 मई को हीट वेव का ओरेंज अलर्ट है। ऐसे में गर्मी का प्रभाव तेज हो चुका है । हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन व मेडिकल विभाग द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है। बुजुर्ग और कमजोर व्यक्तियों व बच्चों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में 18 मई तक हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। 17 मई को जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री के करीब जा पहुंचा है।
18 मई को भी हीट वेव का प्रभाव तेज होना बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की ओर बढ़ोतरी होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications