जैसलमेर DM IAS टीना डाबी की वजह से खिल उठे पाक विस्‍थापित परिवारों के चेहरे, मिली भारत की नागरिकता

यूपीएससी 2015 की टॉपर व जैसलमेर की जिला कलेक्‍टर टीना डाबी ने विश्व शरणार्थी दिवस के मौके पर पाक विस्‍थापित परिवारों को भारत की नागरिकता के दस्‍तावेज प्रदान किए।

पिछले दिनों पाक विस्‍थापितों के आशियानों पर बुलडोजर चलवाकर ट्रोल हुईं जैसलमेर जिला कलेक्‍टर आईएएस टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

इस बार टीना डाबी की वजह से पाक विस्‍थापित कई परिवारों के चेहरे खिले उठे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। वे टीना डाबी को लाख दुआएं देते नजर आए।

Indian citizenship certificates to Pak refugees

दरअसल, 20 जून को विश्‍व शरणार्थी दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला कलेक्‍टर टीना डाबी ने जैसलमेर में रह रहे पाक से आए परिवारों को भारत की नागरिकता के दस्‍तावेज प्रदान किए।

मंगलवार को जैसलमेर डीएम टीना डाबी ने पाक विस्‍थापित सदोरी बाई, सत्तार और हुरमी को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे गए। इस दौरान जैसलमेर एडीएम गोपाल लाल स्वर्णकार,सीमांत हिन्दू संगठन के हिंदू सिंह सोढा भी मौजूद रहे।

नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपने के कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए जिला कलेक्‍टर टीना डाबी ने कहा कि जैसलमेर जिला प्रशासन सदैव उनके हितार्थ कार्य करने के लिए तत्पर है। भारत की नागरिकता मिलने से अब उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। पाक विस्थापितों की मदद के हरसंभव प्रयास किये जाएंगे।

बता दें कि भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित जैसलमेर में पाक से आने वाले परिवारों को नियमानुसार भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए जैसलमेर जिला कलेक्‍टर को अधिकृत कर रखा है।

ज्ञात हो कि जैसलमेर जिला मुख्‍यालय से 4 किलोमीटर दूर अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाकिस्‍तान से आए हिंदुओं के घरों को कलेक्‍टर टीना डाबी के आदेश पर तोड़ दिया गया।

जैसलमेर यूआईटी ने पाक विस्‍थापितों के 50 से ज्‍यादा घरों को अतिक्रमण मानते हुए जमींदोज कर दिया था, जिससे 150 पाक विस्‍ताथित बेघर हो गए। हालांकि जैसलमेर जिला प्रशासन अब उनको दूसरी जगह पर बसाने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे उन्‍हें हमेशा के लिए जगह मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+