Rajasthan: भाजपा विधायक महंत बालमुकुंदाचार्य का गंगाजल से भ्रष्टाचार शुद्धि का दावा, जानिए क्या है ताजा मामला

Jaipur News: राजस्थान में भजनलाल सरकार के हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। इस बार विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अधिकारियों को गंगाजल और गौ-मूत्र से शुद्ध करने का दावा ठोक दिया है।

दरअसल जयपुर ग्रेटर नगर निगम में कार्यवाहक मेयर कुमुस यादव के पदभार ग्रहण के दौरान हवामहल विधायक और हाथोज धाम के महंत बालमुकुंदाचार्य और विधायक गोपाल शर्मा शामिल हुए थे।

इस दौरान विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अधिकारियों,कार्मिकों के गौ-मूत्र और गंगाजल का सेवन करवाया और दावा किया अब सब शुद्ध हो गए है। अब भ्रष्टाचार से मुक्त भी हो गए है।

jaipurs-hawamahal-mla-mahant-balmukundacharya-claimed-purification-with-ganga-water

Recommended Video

      भाजपा विधायक महंत बालमुकुंदाचार्य का गंगाजल से भ्रष्टाचार शुद्धि का दावा, जानिए क्या है ताजा मामला

      विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मीडिया से बाचतीत के दौरान कहा कि नगर निगम के अधिकारी भी "शुद्ध" हो गए हैं। "अधिकारी" अब तक अशुद्ध थे। उन्हें इस तरह के काम करने के लिए मजबूर किया गया। अब वे भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए हैं।

      भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जेएमसीएच की मौजूदा मेयर मुनेश गुर्जर को पद से हटा दिया था और उनकी जगह कुसुम यादव को उम्मीदवार बनाया था। कुसुम को कांग्रेस के सात दलबदलुओं और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन मिला था।

      मंगलवार को आठों पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। यादव के कार्यभार संभालने से पहले बुधवार को बालमुकुंद आचार्य ने जेएमसीएच परिसर, पार्षदों और अधिकारियों का शुद्धिकरण किया।

      जयपुर के हवा महल विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने बालमुकुंद आचार्य स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हाथोज धाम मंदिर के महंत के रूप में जाने जाते हैं।

      विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा "हमने इसे गंगाजल से शुद्ध किया है और सभी अशुद्धियों को दूर किया है। वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना के बाद बहनजी ने इस नवमी तिथि पर कार्यभार संभाल लिया है।

      अब नगर निगम में पवित्रता का माहौल रहेगा। वहीं मेयर ने हनुमान चालीसा के पाठ और जय श्री राम के मंत्रों और नारों के साथ कार्यभार संभाला।

      कांग्रेस पार्षदों द्वारा भाजपा को समर्थन देने पर उन्होंने कहा कि उन्हें गंगाजल पिला दिया है। सब गंगाजल, गौमूत्र पी चुके हैं और वैदिक मंत्रों का उच्चारण उनके कानों में जा चुका है।

      गंगाजल और गौमूत्र पीकर अब वो पूर्ण सनातनी हो चुके हैं। उनके कानों में वैदिक मंत्रों का जाप किया गया है और अब वे पूरी तरह से सनातनी हैं। सनातनियों के रूप में वे इस शहर को सुंदर बनाने के लिए हमारे साथ हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+