Jaipur: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते विमान का इंजन फेल, जानें फिर 160 यात्रियों का क्या हुआ?
Emergency landing at Jaipur airport: राजस्थान के जयपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-784 हादसे का शिकार होते होते बच गई। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे, जिन्होंने 17 हजार ऊंचाई पर आसमान में 35 मिनट खौफ में बिताए।
दरअसल, जयपुर स्थित सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 6E-784 ने सोमवार रात को जयपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी।

यह भी पढ़ें- Prem Sukh Bishnoi: 35 हजार लेकर मछली पकड़ने का लाइसेंस देने वाले IAS पर तगड़ा एक्शन
फ्लाइट जब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंची तो पायलट को पता लगा कि विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। ऐसे में पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से सम्पर्क किया और इंजन काम नहीं करने की जानकारी दी।
एटीसी से सम्पर्क करने के बाद पायलट ने कोलकाता की बजाय वापस जयपुर की ओर लौटने का फैसला किया और जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
इंजन खराब होने का पता लगने और जयपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाने के दौरान 35 मिनट तक विमान हवा में ही रहा। इंजन में आई खराबी की जानकारी यात्रियों को भी मिल गई थी।
जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के दौरान सभी 160 यात्रियों की सांसें 35 मिनट तक अटकी रही। इंडिगो की इस फ्लाइट जयपुर से रात 8:25 बजे उड़ान भरी थी।
वैसे तो जयपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट के रवाना होने का टाइम शाम 6:15 बजे था, लेकिन संचालन संबंधी कारणों के चलते फ्लाइट लेट हो गई थी। करीब 17000 फीट की ऊंचाई पर विमान का एक इंजन फेल हो गया। पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैडिंग हो पाई।












Click it and Unblock the Notifications