जयपुर के हर्ष गुप्ता ने टॉप किया GATE एग्जाम
हर्ष को केमिकल इंजनियरिंग में पूरे देश में 1 पहला रैंक मिला है। बता दें कि गेट 2017 की परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) ने क्रमश: 4, 5 11 और 12 फरवरी को आयोजित कराया था।
नई दिल्ली। ग्रेजूएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजनियरिंग (GATE) 2017 का परिणाम राजस्थान की राजधानी जयपुर के निवासी और यहीं के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी के छात्र हर्ष गुप्ता के लिए बेहद खुशी का क्षण लाया है।

हर्ष को केमिकल इंजनियरिंग में पूरे देश में 1 पहला रैंक मिला है। बता दें कि गेट 2017 की परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी रुड़की (IIT Roorkee) ने क्रमश: 4, 5 11 और 12 फरवरी को आयोजित कराया था। गेट हर साल IIT की ओर से आयोजित कराया जाता है और इसके स्कोर, IIT,IISC और कई अन्य संस्थानों में Mtech और PHD के लिए काम आते हैं।
अभी नहीं लिया भविष्य का फैसला
MNIT में बीटेक के फाइनल ईयर स्टूडेंट हर्ष ने अब तक यह फैसला नहीं किया है कि उन्हें क्या करना है। हर्ष ने कहा कि वो इस मसले पर अपने सीनियर्स और शिक्षकों से बातचीत करेंगे कि वो किसी सरकारी कंपनी में नौकरी करेंगे या फिर मास्टर्स की पढ़ाई करेंगे।
सांख्यिकीविद पिता संतोष कुमार गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र हर्ष ने जयपुरिया विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर सा 2013 में MNIT के इंजनियरिंग कोर्स में दाखिला लिया। उनकी मां गृहणी हैं और भाई IBM के दिल्ली स्थित दफ्तर में कार्यरत है। हर्ष के पिता संतोष ने कहा कि मैं अपने बेटे के लिए बहुत खुश हूं। हर्ष ने कहा कि वो विदेश में जाकर मास्टर्स करने से पहले किसी सरकारी कंपनी में काम करेंगे।
पढ़ें- सीबीएसई ने हटाई पुरानी प्रक्रिया, परीक्षा के फॉर्मेट में किया बड़ा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications