Rajasthan : खुद किराए के मकान में रहने वाले अनिल अग्रवाल ने करवाई 350 बेटियों की शादी
अनिल अग्रवाल धौलपुर आगरा के रहने वाले हैं। अभी जयपुर में रहते हैं। हीरा कारोबारी हैं। अनिल गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करवाते हैं। शादी में घरेलू सामान व उपहार भी देते हैं।

खुद के लिए हर कोई जीता है। दूसरों के लिए जीने और उनकी खुशियों के लिए काम करने वाले लोग कम ही होते हैं, मगर इस मामले में राजस्थान के चंबल इलाके में अनिल अग्रवाल की कहानी सबसे जुदा हैं। ये वो शख्स हैं, जो बेसहारा बेटियों के भाई बने हुए हैं। खुद किराए के मकान में रहने वाले अनिल अग्रवाल बीते 15 साल से गरीब परिवार की बेटियों की शादी करवा रहे हैं। अब तक 350 लड़कियों की शादी करवा चुके हैं।
दरअसल, अनिल अग्रवाल पूरे साल अपने परिवार में किसी का बर्थ-डे, शादी की सालगिह नहीं मनाते हैं। इस तरह अन्य आयोजनों को भी अनिल फिजूलखर्ची मानते हैं और उन्हीं नहीं मनाकर पैसे कमाते हैं। उन्हीं पैसों से गरीब परिवार की बेटियों की शादी करवा देते हैं। इस काम में उनके दोस्त धर्मेंद्र शर्मा (रोधई) करौली वाले मदद करते हैं।
बता दें कि अनिल अग्रवाल धौलपुर आगरा के रहने वाले हैं। अभी जयपुर में रहते हैं। हीरा कारोबारी हैं। अनिल गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करवाते हैं। शादी में घरेलू सामान व उपहार भी देते हैं। खास बात यह है कि दीपावली या रक्षाबंधन का पर्व भी अनिल अपनी बहनों के साथ मनाते हैं।
बेटियों की शादी करवाने के अलावा अनिल अग्रवाल ने 400 परिवारों को स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार शुरू करवाया है। उन्हें आटा, चक्की, किराना की दुकान, भेड़-बकरियां, गाय-भैंस दी ताकि वे परिवार पाल सके और बच्चों की पढ़ाई करवा सकें। उल्लेखनीय है कि करौली जिले के अरौरा गांव निवासी पप्पी जाटव का निधन हो गया तो छह बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी के कंधे पर आ गई। उनके मायके में मां और भाई नहीं होने के कारण वह रिश्तेदार के पास रहती थी। अनिल अग्रवाल ने इस परिवार को 65 किलो गेहूं और पक्के मकान का निर्माण करवाकर दिया।












Click it and Unblock the Notifications