Ground Report: खाचरियावास ने कर दी भाजपा के 400 पार के नारे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, भाजपा झूठ का जनरेटर !
Lok Sabha Election Ground Reporter: राजस्थान सहित देशभर में शुरू हुए लोकसभा चुनावों का सियासी रण का असर अब दिखने लगा है। नेता और प्रत्याशी अपने अपनी तरीकों से मतदाताओं को रिझाने में लगे है।
प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय और गठबंधन से नेता सियासी मैदान में हुंकार भर रहे है।

राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर वन इंडिया डॉट कॉम की टीम ग्राउंड जीरों पर पहुंच कर रिपोर्टिंग कर रही है। मतदाताओं से लेकर नेताओं की बयानबाजी और सियासी माहौल की सटिक,विश्वसनीय खबरे आप तक पहुंचा रही है।
आज हमारी टीम पहुंची जयपुर शहर लोकसभा सीट पर जहां कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतापसिंह खाचरियावास के चुनावी माहौल को लेकर खास बातचीत की। इस दौरान प्रतापसिंह खाचरियावास ने भाजपा पर अब तक का सबसे बड़ा जुबानी पलटवार करते हुए कहा कि 10 साल में कांग्रेस को गाली देने के सिवाय कुछ काम ही नहीं किया।
चलिए सबसे पहले आपकों बताते है जयपुर शहर लोकसभा सीट के बारे में, दरअसल इस लोकसभा सीट पर पिछले 10 सालों से भाजपा के रामचरण बोहरा सांसद रहे। लेकिन इस बार भाजपा ने रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा को दे दिया।
उधर कांग्रेस ने भी पहले सुनिल शर्मा को टिकट दिया लेकिन सियासी क्राइसिस ऐसी हुई कि कांग्रेस को टिकट बदलकर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा गया।
इधर कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद से ही प्रतापसिंह खाचरियावास लगातार भाजपा पर हमलावर है। खुद को टिकट मिलने से लेकर भाजपा के 400 पार के नारे और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को जेल भेजने के बयानों पर पलटवार किया।
प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा झूठ का जनरेटर है, भाजपा पूरी तरह से फेल हो गई है । केंद्र सरकार ने जनता से बड़े बड़े वादे किए, नोटबंदी के 15 लाख रूपए लोगों को देने और अच्छे दिन के वादे किए, 8 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया।
डॉलर के मुकाबले रूपया मजबूत करने की बात कही थी, भाजपा किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरी। भाजपा ने सिर्फ कांग्रेस को 10 साल गाली देने का काम किया।
सांसद की भाजपा को परिभाषा बताते हुए खाचरियावास ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि सांसद वो होता है जो आपके सुख दुख में काम आता है। ऐसा सांसद चुनना चाहिए जो आपके सुख और दुख में काम आए।
ऐसा नहीं होता है कि ऊपर से प्रधानमंत्री कहता है कि आप तो मुझे डायरेक्ट वोट करों, डायरेक्ट वोट करेंगे तो सुख दुख में साथी कौन बनेगा, वो तो आएंगे नहीं।
उनसे तो मुख्यमंत्रियों का ही मिलना मुश्किल है,भाजपा जिस रास्ते पर चल रही है, वो माहौल बनाकर मुद्दों से ध्यान भटकाकर कर वोट लेना चाहती है।
इस बार सरकार के विरूद्ध डिबेट शुरू हो गई है। जनता जब डिबेट करने लगे तो फिर आप समझ जाइए कि सरकार जा रही है।
भाजपा से रामचरण बोहरा का टिकट कटने के सवालों पर खाचरियावास ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो भाजपा का अपना मामला है,लेकिन भाजपा से आजतक जो भी सांसद बने उन्होने कभी लोकसभा में आवाज नहीं उठाई।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के गहलोत और डोटासरा के जेल भेजने के बयान पर खाचरियावास ने नसीहत देते हुए कहा कि बीजेपी डायलॉगबाजी को बंद करे, यह झूठ के जनरेटर है,बड़े बड़े डायलॉग मार रहे है। पूरी सरकार इनकों मिल रही है इनमें दम है तो कर ले, क्यों नहीं कर रहे है।
भाजपा के हैट्रिक के बयानों को लेकर खाचरियावास ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हैट्रिक का पता सबकों चल जाएगा इस बार लोकसभा चुनावों में बराबर सीटें आ रही है।
400 पार के भाजपा के नारे पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि अपनी अपनी मर्जी है कोई भी दे सकता है लेकिन फिर नतीजे आएंगे तब बात करेंगे लेकिन 400 पार का नारा फेल है ।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications