कौन हैं देश से गद्दारी करने वाले ये 3 शख्स? ISI पाकिस्‍तान को सूचना भेजने पर जयपुर कोर्ट ने सुनाई सजा

ISI को सूचना भेजने के आरोप में जैसलमेर के सद्दीक खान, बरियाम खान व हाजी खान को जयपुर कोर्ट ने सात-सात साल की कठोर सजा सुनाई है।

Jaipur court sentenced ISI Agents

हिंदुस्‍तान में पैदा हुए। यहीं की मिट्टी में खेले-कूदे और वतन से ही गद्दारी कर बैठे। राजस्‍थान के इन तीनों शख्‍स को पाकिस्‍तान की गुप्‍तचर एजेंसी आईएसआई को सूचना भेजने के आरोप में जयपुर कोर्ट ने शनिवार को सजा सुनाई है।

Recommended Video

    Jaipur में Yojana Bhawan के तहखाने से मिला खजाना, 2000 के NOTE और मिला 1 KG Gold | वनइंडिया हिंदी

    राजस्‍थान पत्रिका की एक खबर के अनुसार सरहदी जिले जैसलमेर के सम पुलिस थाना इलाके की चंगाणियों की बस्‍ती निवासी सद्दीक खान पुत्र लतीफ खान, जैसलमेर के रामगढ़ इलाके के किशनगढ़ निवासी बरियाम खान पुत्र मोरू खान और हाजी खान पुत्र रोजे खान को मुख्‍य महानगर मजिस्‍ट्रेट जयपुर ने सात-सात साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

    मीडिया से बातचीत में एडीजी इंटेलिजेंस एस सेंगाथिर ने बताया कि भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले के रहने वाले तीनों आरोपी पाकिस्‍तान को भारतीय सेना से जुड़ी गुप्‍त सूचना भेजते थे। साल 2017 में पहले सद्दीक खान व बरियाम खान और फिर हाजीखान को गिरफ्तार किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+