राजस्थान नगर निगम के उपचुनावों में कांग्रेस ने BJP को दिया बड़ा झटका

Recommended Video

    Jaipur By-Election: Congress defeated BJP by 5000 vote margin | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर। राजस्थान के 5 निकायों की पांच सीटों पर पिछले बुधवार को हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। अगर बात जयपुर में एक सीट के लिए हुए उप चुनावों की बात करें तो कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीन ली है। जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 76 में कांग्रेस प्रत्याशी इकरामुद्दीन ने भाजपा के अशोक अग्रवाल को 5191 मतों से हराया। हालांकि इस चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा किया तो वहीं कांग्रेस दो सीटे पर विजयी हुई। लेकिन भाजपा का जयपुर में एक सीट पर हराना काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है।

    congress

    आपको बता दें कि इससे पहले हुए पंचायत उपचुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बनाते हुए 25 में से 13 सीटें जीती थीं। अन्य चार सीटों पर मालपुरा पालिका के वार्ड नौ में कांग्रेस की मनीषा ने भाजपा की रिंकू को 24 मतों से, टोडाभीम नगर पालिका के वार्ड 19 में भाजपा की रवीना ने निर्दलीय कृष्ण कुमारी को 77 मतों से, लोसल पालिका के वार्ड 24 में भाजपा के मदन लाल ने कांग्रेस की संतोष को 177 मतों और खुडाला फालना स्टेशन पालिका के वार्ड एक में भाजपा के देवेंद्र ने कांग्रेस के सुरेश को 145 वोट से हराया।

    जयपुर में एक सीट पर कांग्रेस की जीत को काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा का कहना है कि जयपुर में भाजपा की हार से साफ हो गया है कि जनता अब बदलाव चाहती है। जनता में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर भाजपा के प्रति गहरी नाराजगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+