RPSC News: गोपाल केसावत घूसकांड मामला, कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा से एसीबी की पूछताछ,क्यों ?
Rajasthan RPSC News: राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर में एक बार फिर से जयपुर एसीबी की टीम पहुंची और कवि कुमार विश्वास की पत्नी आरपीएससी मेम्बर मंजू शर्मा से पूछताछ की।
घुमन्तु जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत के EO-RO घूसकांड मामले के मामले में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम आयोग कार्यालय पहुंची ।

राजस्थान में पेपर लीक और भर्ती में हुए फर्जीवाड़े के मामलों में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) लगातार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के निशाने पर है।
बुधवार को एसीबी की टीम अजमेर में आरपीएससी की सदस्य मंजू शर्मा से पूछताछ के लिए आरपीएससी पहुंची और पेपर लीक मामले में जानकारी जुटाई। इससे एक दिन पहले मंगलवार को आरपीएससी में शासन सचिव निरंजन आर्य की पत्नी संगीता आर्य से भी पूछताछ की गई थी।
जयपुर की एसीबी टीम ने मंगलवार को भी निरंजन आर्य की पत्नी संगीता आर्य के घर पहुंच गोपाल केसावत से जुड़े प्रकरण में पूछताछ की थी।
दरअसल जयपुर एसीबी की टीम एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह राठौर के निर्देश से अजमेर पहुंची थी। सीकर एसीबी को दो परिवादियों से 7 जुलाई को शिकायत मिली थी की दो अभ्यर्थियों को ईओ भर्ती मेरिट में लाने के लिए आरोपी अनिल कुमार ने 40 - 40 लाख रुपए मांगे थे। इसमें 25 लाख रुपए पहले और बचे हुए 15 लाख रुपए काम होने के बाद देने की बात कही गई थी।
दलालों और पीड़ितों के बीच 25 लाख रुपए में बात बनी। शिकायत सही पाए जाने के बाद सीकर टीम के साथ जयपुर की टीम भी सक्रिय हो गई। एसीबी ने 18.50 लाख रुपए रिश्वत लेते सीकर में दलाल अनिल कुमार और ब्रह्म प्रकाश को रंगे हाथों पकड़ा ।
पीड़ित ने अन्य दलाल रविंद्र कुमार को 7.30 लाख रुपए निकाल कर दिए। वह 15 जुलाई को जयपुर के प्रताप नगर स्थित केसावत के घर यह रुपए देने पहुंचा था। दोनों को एसीबी ने पकड़ लिया था। केसावत ने मंजू शर्मा के नाम से रुपए मांगे थे।












Click it and Unblock the Notifications