जयपुर: लश्कर-ए-तैयबा के 8 आतंकियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में लश्कर-ए-तैयबा के आठ आतंकियों को कोर्ट ने उम्नकैद की सजा सुनाई है। साथ ही इन आतंकियों पर 2-2 लाख जुर्माना भी लगाया है। इन आतंकियों में तीन पाकिस्तानी नागरिक हैं जबकि पांच भारतीय नागरिक है। कोर्ट ने इन्हें लश्कर के इशारे पर देश में अस्थिरता फैलाने का दोषी माना है।

जयपुर: लश्कर-ए-तैयबा के 8 आतंकियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस ने 2010 में आठ व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। इनमें से तीन पाकिस्तानी और पांच भारतीय नागरिक थे। पकड़े गए आतंकियों के नाम काबिल खां, असगर अली, शकर उल्लाह, मो. इकबाली, शफरुल्ला, हाफिज अब्दुल मजीद, निशाचंद अली, और अरुण जैन हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी लश्कर के स्लीपर सेल थे जो भारत में रहकर साजिश ररच रहे थे।

पुलिस ने इन सभी के पास से जो मोबाइल फोन जब्त किए थे उसमें भी इनके और सीमापार पाकिस्तानी आतंकियों के बीच बातचीत के सबूत मिले थे। बीते 7 सालों से इस मामले में सुनवाई चल रही थी। बीते 30 नवंबर को कोर्ट ने इन्हें दोषी करार दिया था। बुधवार को एडीजे पवन गर्ग ने आठों आतंकियों को देश में आतंकी साजिश फैलाने और अस्थिरता फैलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा दी। इन्हें आईपीसी की धारा 13, 18, 18B और 20 के तहत जा सुनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+