राजस्थान के बाड़मेर से पकड़ा गया पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस रोशन लाल

बाड़मेर। राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर से बड़ी खबर है। बाड़मेर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोपी एक शख्स को पकड़ा गया है। आरोपी का नाम रोशन लाल भील है। गोपनीय सूचना के आधार पर राजस्थान एटीएस और सीआईडीबीआई की टीम ने बाड़मेर जिले के बीजराड़ पुलिस थाना इलाके में दबिश देकर आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में 35 वर्षीय रोशन लाल भील को गिरफ्तार किया है।

ISI spy Roshal Lal was arrested from Barmer Rajasthan

बताया जा रहा है कि आरोपी रोशन लाल की पाकिस्तान में रिश्तेदारी है। कुछ समय पहले यह पाकिस्तान अपने रिश्तेदारों से मिलने गया तब इसे आईएसआई ने अपने जाल में फंसा लिया था। उसके बाद से यह बाड़मेर में रहकर आईएसआई को गुप्त सूचनाएं उपलब्ध करवा रहा था। राजस्थान समेत देश की दूसरी खुफिया एजेंसियां उसे गहन पूछताछ के लिए जयपुर लेकर आई हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा का 1070 किलोमीटर क्षेत्र राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर जिले से लगता है। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में आईएसआई देश की गोपनीय और सामरिक सूचनाएं हासिल करने के लिए अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है और कई प्रकार के हथकंडे अपना रहा है। आईएसआई के निशाने पर वैसे लोग हैं जो अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जाते हैं, ऐसे लोगों को आईएसआई फंसाती है और फिर उनसे खुफिया सूचनाएं लेती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+