Isha Ambani Baby: जुड़वा बच्‍चों के जन्‍म पर राजस्‍थान के बगड़ कस्‍बे में बंट रही मिठाई,जानिए खास रिश्‍ता?

Isha Ambani के जुड़वा बच्‍चों का राजस्‍थान के बगड़ कस्‍बे से जानिए क्‍या है रिश्‍ता? जहां जन्‍म पर बंट रहीं मिठाईयां

Isha Ambani twins Baby Connection with bagar Rajasthan : भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 19 नवंबर को दो प्‍यारे से जुड़वा बच्‍चों को जन्‍म दिया है। ईशा अंबानी और आनंद पारीमल शादी के तीन साल बाद मां-बाप बने हैं। ईशा और आनंद के जुड़वा बच्‍चों में एक बेटा और एक बेटी है।अंबानी- पीरामल परिवार के अनुसार ईशा और उनके दोनों बच्‍चें पूर्ण रूप से स्‍वस्‍थ हैं। इन जुड़वा बच्‍चों के जन्‍म के बाद देश के दो अमीर बिजनेसमैन परिवारों में जश्‍न का माहौल है। वहीं राजस्‍थान के छोटे से कस्‍बे "बगड़" में भी ईशा और आनंद पीरामल के बच्‍चों के जन्‍म के बाद मिठाईयां बांटी जा रही हैं । इसकी वजह है कि ईशा के जुड़वा बच्‍चों का राजस्‍थान के झुंझनू की इस छोटी सी जगह से गहरा नाता है।

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्‍चों का बगड़ से ये है गहरा रिश्‍ता

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्‍चों का बगड़ से ये है गहरा रिश्‍ता

बता दें बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी देश के जाने-माने बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से 2018 में हुई है। ईशा के ससुर अजय पीरामल का पैतृक गांव झुंझुनू जिले का ये छोटा सा कस्‍बा बगड़ है।

पीरामल में नई पीढ़ी आने की खुशी में बंट रहे लड्डू

पीरामल में नई पीढ़ी आने की खुशी में बंट रहे लड्डू

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनू जिले मुख्‍यालस से 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित ये स्थित बगड़ कस्‍बे में ईशा और आनंद के बच्‍चों के जन्‍म का जश्‍न मनाया जा रहा है। 14,238 आबादी वाले इस कस्‍बे में लोग अपनी खुशी का इजहार करते हुए मिठाईयां बांट कर रहे हैं।

अजय पीरामल की पैतृक हवेली है

अजय पीरामल की पैतृक हवेली है

राजस्‍थान के इस कस्‍बे में पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल की पैतृक हवेली है। इस हवेली का नाम पीरामल कोठी है। ये कोठी ईशा अंबानी की ससुराल है। जब ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी हुई थी तब भी यहां जमकर लड्डू बंटे थे और ऐसे ही जश्‍न मनाया गया था।

बगड़ में पीरामल ने बनवाए हैं स्‍कूल, कालेज और अस्‍पताल

बगड़ में पीरामल ने बनवाए हैं स्‍कूल, कालेज और अस्‍पताल

बता दें सालों पहले पीरामल परिवार भले ही बिजनेस के सिलसिले में दूसरे शहर चला गया है लेकिन अभी भी इस पीरामल परिवार का अपनी जमीन की मिट्टी से लगाव बरकरार है। अजय पीरामल ने बगड़ में 500 बीघा में कस्‍बे के बच्‍चों की शिक्षा के लिए स्‍कूल, कालेज और अस्‍पताल बनवाए हैं। दिसंबर 2017 में पीरामल आए थे तब यहां पीरामल स्‍कूल ऑफ लीडरशिप कार्यक्रम में उन्‍होंने हिस्‍सा लेकर अपने कस्‍बे वालों को मनोबल बढ़ाया था। पीरामल पर्यावरण प्रेमी हैं उन्‍होंने यहां बहुत सारे वटवृक्ष सालों पहले लगवाए थे जो अब लोगों को छाया दे रहा है।

ईशा अंबानी की सास डॉ स्‍वाती पीरामल को मिल चुका है पद्यश्री सम्‍मान

ईशा अंबानी की सास डॉ स्‍वाती पीरामल को मिल चुका है पद्यश्री सम्‍मान

बता दें ईशा अंबानी की सास डॉ स्‍वाति पीरामल भी उनकी मां की तरह समाजसेवी हैं । उन्‍होंने समाज की सेवा में काफी काम किया है। हेल्‍थ के क्षेत्र में कई रिसर्च किए हैं। अजय पीरामल की पत्‍नी डॉ स्‍वाति पीरामल को पद्मश्री पुरस्‍कार से नवाजा जा चुका है।

Chhavi Mittal को आसमान में दिखा यूएफओ ! Video शेयर कर बोलीं सच में वो एलियन ही था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+