Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vishnu Kant: कौन हैं IPS विष्‍णु कांत, जिन्‍होंने DIG रहते ली साढ़े 9 लाख की घूस, राजस्‍थान ACB ने दर्ज की FIR

DR. VISHNU KANT(RR:05): राजस्‍थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अफसर विष्‍णु कांत घूसकांड में फंस गएण्‍ हैं। साढ़े नौ लाख की रिश्‍तव के आरोप में राजस्‍थान भष्‍ट्राचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

राजस्‍थान एसीबी के अनुसार चार अक्टूबर 2021 को जयपुर के जवाहर सर्किल पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में परिवादी से रिश्वत लेते तत्कालीन कांस्टेबल लोकेश कुमार को ट्रैप किया था। मामले में हेड कांस्टेबल सरदार सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी।

IPS Vishnu Kant

जांच अधिकारी उप अधीक्षक सुरेश कुमार स्वामी ने लोकेश कुमार शर्मा के खिलाफ चालान पेश कर दिया और सरदार सिंह के खिलाफ अभियोजन के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मानते हुए प्रकरण में उसका नाम अलग करने की अनुशंसा की।

तब तत्कालीन DIG विष्णुकांत ने उपनिदेशक अभियोजन से मामले में राय मांगी थी। उपनिदेशक अभियोजन ने सरदार सिंह की अपराध में संलिप्त प्रकट होने और इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी से विचार-विमर्श कर निर्णय लेने की अनुशंसा की।

आरोप है कि डीआईजी विष्णुकांत ने बिना विचार विमर्श ही अनुसंधान अधिकारी से सहमति जताते हुए सरदार सिंह के खिलाफ अपराध प्रमाणित नहीं माना और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की।

एसीबी एफआईआर के अनुसाद विष्णुकांत जब SOG में पदस्थ थे, उस समय एचसी सरदार सिंह का भाई प्रताप सिंह पुलिस लाइन में तैनात था। सरदार सिंह के खिलाफ एसीबी में केस होने पर प्रताप सिंह ही उनके पास रिश्वत का ऑफर लेकर गया था। प्रताप सिंह ने रिश्वत को लेकर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। यह रिकॉर्डिंग सरदार सिंह ने ही सतपाल को व्हाट्सएप से भेजी थी।

एसीबी के अनुसार आरोपी सरदार सिंह का नाम निकलवाने के लिए तत्‍कालीन डीआईजी विष्‍णुकांत ने महानिदेशक के नाम पर 10 लाख रुपए मांगे। सौदा साढ़े नौ लाख में तय हुआ। मामले में विष्‍णकांत के अलावा रिश्‍वत के लेने देन में सरदार सिंह, उसके भाई प्रताप सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

आईपीएस विष्‍णुकांत की जीवनी

  • विष्‍णुकांत का जन्‍म 20 अगस्‍त 1977 को बिहार के भाग्‍लपुर में हुआ। विष्‍णुकांत ने पीएचडी, एमएससी कर रखी है।
  • वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक, होम गार्ड्स, जयपुर पद पर तैनात हैं।
  • विष्‍णुकांत ने साल 2004 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी।
  • राजस्‍थान कैडर में विष्‍णुकांत पाली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर एसएसबी, एसीबी, एटीएस में पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+