Rajasthan: उदयपुर में बिगड़ा सांप्रदायिक माहौल, इंटरनेट प्रतिबंधित कर धारा 144 लागू
Udaipur Violence: राजस्थान के उदयपुर में सांप्रदायिक हिंसा के कारण शुक्रवार को 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं थी। अधिकारियों ने लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने के लिए निषेधाज्ञा भी जारी कर दी है।
इसके अलावा पूरे उदयपुर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने पत्थरबाजी की और कई कारों को आग के हवाले कर दिया। शाम तक बापू बाजार, हाथीपोल, घंटाघर, चेतक सर्किल और आस-पास के इलाकों में बाजार बंद हो गए हैं।

दरअसल, यह अशांति तब शुरू हुई, जब सरकारी स्कूल में कक्षा 10 के एक छात्र पर उसके सहपाठी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था। उदयपुर के जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई को घटना की जानकारी दी। पोसवाल ने कहा, "यह घटना आज तड़के हुई। हमें दो बच्चों के बीच झगड़े की सूचना मिली, जिसमें एक बच्चे की जांघ पर चाकू से हमला किया गया। घाव गहरा था और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।"
Recommended Video
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक शॉपिंग मॉल पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे दुकानों के कांच के गेट क्षतिग्रस्त हो गए। सरकारी अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया था।कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने घायल छात्र से मुलाकात करके स्थिर हालत की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि बच्चे से मुलाकात की है, उसकी हालत अब स्थिर है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है,मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या गलत सूचनाओं पर ध्यान न दें।चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चाकूबाजी की घटना के बाद, कुछ हिंदू समूहों के सदस्य विरोध स्वरूप मधुबन में एकत्र हुए, जो हिंसा में बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications