Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर एनआईए के हत्थे चढ़ा इंटरनेश्नल गोल्ड तस्कर मुनियाद अली, ऐसे करता था गोल्ड तस्करी

Rajasthan News: सोने की तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाला मुनियाद अली को एनआईए ने इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

एनआईए सूत्रों की माने तो सोने की तस्करी के मामले में तस्कर मुनियाद अली को जयपुर हवाई अड्डे से मंगलवार को अल सुबह करीब 4 बजे से गिरफ्तार किया और उसे इंटरपोल के सहयोग से यूएई से भारत लाया गया है।

मुनियाद अली इस नाम से राजस्थान ही नहीं देश और दुनिया की पुलिस के साथ इंटरपोल से जुड़े हर अधिकारी पूरी तरह से वाकिफ है। बताया जाता है कि मुनियाद अली राजस्थान के सीकर का निवासी है और सोने की तस्करी का इंटरनेश्नल सिंडिकेट चलाता है।

international-gold-smuggler-muniyad-ali-arrested-by-nia-at-jaipur-airport-on-two-day-remand

सीबीआई के जरिए मुनियाद के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया था। जिसके बाद कई देशों को मुनियाद की तलाश थी।

एनआईए की जयपुर टीम ने इसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया और दो दिन का रिमांड भी लिया है। अब मुनियाद को एनआईए की टीम कल 12 सितम्बर को फिर कोर्ट में पेश करेगी।

फिलहाल मुनियाद से सोने की तस्करी के मामले में पूछताछ की जा रही है। उसे जुलाई 2020 में जयपुर हवाई अड्डे पर पकड़ी गई तस्करी के सोने की बड़ी खेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिली है कि इस मामले में 16 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

एनआईए ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि 3 जुलाई 2020 को जयपुर हवाई अड्डे पर साढ़े 18 किलो सोना जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई थी।

एनआईए ने बताया कि जांच में पता चला है कि सऊदी अरब में काम करते हुए मुनियाद ने सह आरोपियों समीर खान, ऐजाज खान, सुरेंद्र कुमार दर्जी और मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर खाड़ी देश से भारत में सोने की छड़ें बिस्किट की तस्करी की साजिश रची थी। उसने सह आरोपियों के चेक इन बैगेज में इमरजेंसी लाइट में सोने की छ़ड़े छिपा दी थी।

3 जुलाई 2020 को जयपुर एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 18,569.39 ग्राम वजन की सोने की छड़े जप्त की थी। जिनकी कीमत 92,382,724 रूपए थी। 22 सितंबर को 2020 को पूरा मामला एनआईए को सौंपा गया था।

एनआईए ने सितंबर 2020 में मामला अपने हाथ में लिया था, सीबीआई के जरिए मुनियाद के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया। इंटरपोल की मदद से मुनियाद को भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकार सूत्रों की माने तो एनआईए की जांच में सामने आया कि मुनियाद अली खान ने सह-आरोपियों के साथ मिलकर रियाद, सऊदी अरब से भारत में गोल्ड बार्स की अवैध तस्करी का षडयंत्र रचा।

उसने सह-आरोपियों के साथ मिलकर रियाद से जयपुर, भारत में तस्करी के लिए गोल्ड उपलब्ध कराया था। वह रियाद (सऊदी अरब) से जयपुर (भारत) में सोने की अंतरराष्ट्रीय तस्करी में मुख्य मास्टर माइंड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+