राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल, देश में बना पहला राज्य
Rajasthan Assembly News: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एक बार फिर से देशभर में चर्चाओं में है। इस बार चर्चा हो रही है इनकी पहल और नवाचार की। अध्यक्ष देवनानी ने आज से ही विधायकों को वीडियो अंश ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की शुरूआत की है।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर सत्र के दौरान सदन में विधायकों के उदबोधनों के वीडियो अंश अब अगले दिन ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में वीडियो अंश पहली बार ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे।
राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विधायको के उदबोधनों के वीडियो अंश अब अगले दिन ऑनलाइन उपलब्ध करा जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर यह व्यवस्था राजस्थान विधानसभा में पहली बार लागू हुई है।

विधायकों को वीडियो अंश अब अगले दिन मिल सकेंगे.अध्यक्ष देवनानी ने सोलहवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में इस नवाचार की जानकारी देते हुए सदन को अवगत कराया कि इस पहल से विधायकगण के साथ ही उनके क्षेत्र के लोग और प्रदेशवासी क्षेत्रीय विधायक की सदन में सक्रियता से परिचित हो सकेंगे।
#राजस्थान_विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर नगरीय विकास मंत्री श्री झाबर सिंह खर्राhttps://t.co/XUS4N5Q037 pic.twitter.com/1B6fGKz9Gm
— Rajasthan Vidhan Sabha (@RajAssembly) July 15, 2024
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही की ऑनलाइन व्यवस्था है। सदन में विधायकगण के उदबोधन के दौरान वीडियो अंश दिये जाने की व्यवस्था भी है। अभी तक विधायकगण को उनके उदबोधनों के वीडियो अंश सत्र समाप्ति के पश्चात उपलब्ध कराये जाते थे।
अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि वर्तमान में बदलते परिवेश में डिजिटल मीडिया के महत्व को देखते हुए सदन में संबंधित विधायकगण के उदबोधन के अंश अब एक दिन पश्चात उपलब्ध करवाये जायेंगे ताकि जन-जन को विधायकगण की सदन में सक्रियता की जानकारी मिल सकें।
देवनानी ने यह निर्णय वर्तमान की आवश्यकता को देखते हुए लिया है, विधानसभा में अध्यक्ष देवनानी की सोच और उनकी पहल से यह सम्भव हुआ है।
देवनानी ने बताया कि विधायकगण को उनके द्वारा सदन में दिये जाने वाले उदबोधनों के वीडियों अंश जो वर्तमान में सत्र की समाप्ति पर पैन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराये जाते थे।
अब उन्हें राजस्थान विधानसभा की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवश्यक नियमानुकुल एडिटिंग करके एक दिवस पश्चात उपलब्ध करवाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि वीडियो अंश उपलब्ध कराये जाने वाली यह नवीन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications