FB पर हुआ प्यार तो प्रेमी से लव मैरिज करने धौलपुर पहुंची इंदौर की लड़की, जानिए फिर क्या हुआ?

धौलपुर। मध्य प्रदेश की एक युवती राजस्थान के युवक को फेसबुक पर दिल दे बैठी। दोनों की लव स्टोरी तीन साल बाद एक मार्च को उस वक्त सामने आई जब युवती युवक से शादी करने के लिए राजस्थान आ गई।

Indore Girl Reached Dholpur For Love Marriage with BoYfriend

दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में कानून की पढ़ाई कर रही 22 साल की युवती की तीन साल पहले राजस्थान के धौलपुर के युवक से फेसबुक पर मुलाकात हुई। धौलपुर के पुराना शहर में रहने वाला युवक 12वीं में अध्ययनरत है।

फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों वीडियो कॉलिंग के जरिए भी बातें करने लगे। 1 मार्च 2020 को युवती इंदौर से करीब छह सौ किलोमीटर की दूरी तय करके धौलपुर आ गई और यहां आकर युवक से शादी करने की जिद करने लगी। जब यह बात युवक के परिजनों को पता चली तो उन्होंने युवती परिजनों को सूचना देकर धौलपुर बुलाया।

Indore Girl Reached Dholpur For Love Marriage with BoYfriend

युवती के परिजन इंदौर से धौलपुर आए और युवती को जबरन गाड़ी में बैठकर अपने साथ ले गए। इस दौरान युवती अपने प्यार की दुआई देने लगी। प्रेमी युवक भी रो दिया, मगर किसी का दिल नहीं पसीजा। परिजनों ने युवती की एक नहीं सुनी और उसे अपने साथ इंदौर ले गए। इस अजब प्रेम की गजब कहानी पूरे धौलपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+