Independence Day: जब मंत्रियों ने ली मूसलाधार बारिश में स्वतंत्रता दिवस की सलामी, देखिए फिर क्या हुआ ?

Rajasthan News: राजस्थान में आज स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडिय में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झंडारोहण कर तिरंगे की सलामी ली।

लेकिन प्रदेश के टोंक और बूंदी में मनाए गए आज मूसलाधार बारिश के बीच आजादी के जश्न की तस्वीरे देशभर में चर्चित हो रही है। क्योंकि आज सुबह से ही दोनों ही जिलों में ईद्रदेव की ऐसी मेहरबानी हुई कि प्रशासन के सारे इंतजाम फेल हो गए।

टोंक में जहां मूसलाधार बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने झंडारोहण कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली तो वहीं बूंदी में भी ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भारी बारिश के बीच झंडारोहण किया।

independence-day-was-celebrated-with-great-pomp-amidst-heavy-rains-in-bundi-tonk-of-rajasthan

इस दौरान दोनों ही जिलों में आजादी के जश्न में डूबे दिवानों और छात्र-छात्राओं के साथ युवाओं का जोश देखने लायक था। भारी बारिश के बीच भी पुलिस के जवान घुटनों तक पानी में आजादी के जश्न में डटे हुए नजर आए है।

आपकों बता दे टोंक जिले में आज पुलिस परेड ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने झंडारोहण किया। लेकिन उससे पहले जो मूसलाधार बारिश हुई उससे पूरा मैदान पानी से जल मग्न हो गया। पुलिस परेड ग्राउंड के मुख्य द्वार से जो पानी का सैलाब आ रहा था उसकी तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज टोंक जिले में ईंद्रदेव ने बारिश में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी।

वहीं बूंदी जिले में एक बार फिर से आज मूसलधारा बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। मुख्य बाजार से लेकर कॉलोनियों तक में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इसी दौरान मूसलाधार बारिश के बीच ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने झंडारोहण किया।

तो वहीं पुलिस जवानों, युवाओं,छात्र-छात्राओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। आजादी के जश्न में डूबे बूंदी वासियों ने मूसलाधार बारिश की भी परवाह नहीं की।

इस दौरान जयपुर में जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह को संबोधित किया। इस सुअवसर पर परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण किया व भारत की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।

इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह राष्ट्रीय पर्व हमें उन महान क्रांतिकारियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प एवं अविस्मरणीय बलिदान के फलस्वरूप ही आज हमारा स्वतंत्र भारत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+