Ajmer News: अजमेर नगर निगम की बैठक में जब पार्षद ने खोल दिया नोट की गड्डियों से भरा डिब्बा,देखिए
Ajmer News: राजस्थान में अजमेर की नगर निगम की आज बैठक हुई। लेकिन बैठक में उस समय बवाल हो गया जब एक पार्षद ने रूपयों की गड्डियों से भरे डिब्बे बैठक में खोल दिया।
नगर निगम की बैठक के दौरान पार्षद जावेद खान ने कहा कि बिना नोट की गड्डी और मिठाई के डब्बे के कोई काम नहीं होता।

निर्दलीय पार्षद जावेद खान के सरेआम लगाए आरोपों के बाद बैठक में बवाल खड़ा हो गया। पक्ष और विपक्ष आमने सामने हो गया।
अजमेर नगर निगम के नाम से जानी जाने वाली लाल बिल्डिंग में बिना नोट की गड्डी और मिठाई के डब्बे के कोई काम नहीं होता है।
दरअसल यह आरोप लगाए अजमेर नगर निगम के वार्ड 33 के निर्दलीय पार्षद जावेद खान ने। अजमेर नगर निगम की साधारण सभा में पार्षदों की मांग पर पट्टे जारी नहीं होने से नाराज पार्षद ने आज खुलकर आरोप लगाए।
वार्ड 33 के निर्दलीय पार्षद जावेद खान ने नगर निगम के अधिकारियों पर मिठाई के डब्बे और नोट की गड्डी ले जाने वालों के पट्टे बनाने का आरोप लगाया।
भ्रष्टाचार के आरोप पार्षद जावेद निगम की ओर से आयोजित आज आमसभा में सभी पार्षदों, निगम महापौर व अधिकारियों के बीच लगाए।
अजमेर नगर निगम की ओर से गुरुवार को आमसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न प्रस्तावों, निगम बजट पर चर्चा की गई।
निगम की आमसभा में बजट पास हुआ तो वहीं कई पार्षदों ने अपनी क्षेत्र की समस्याओं को आमसभा में रखा जिसकी समाधान के लिए महापौर से निगम के अधिकारियों ने उनको आश्वासन दिया।
लेकिन आमसभा में उस समय हंगामा मच गया जब अजमेर नगर निगम के वार्ड 33 से निर्दलीय पार्षद जावेद खान ने सवाल उठाते हुए कहा कि अजमेर नगर निगम की लाल बिल्डिंग में बिना रूपयों और मिठाई के डब्बे के काम नहीं होता है।
नगर निगम के पार्षद जावेद खान आमसभा में मिठाई का डब्बा और नगदी लेकर आए जिसको दिखाने के बाद सभा में मौजूद मेयर व अन्य पार्षदों ने विरोध किया और उन्हें आम सभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
आम सभा से बाहर होने के बाद निगम के पार्षद जावेद खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने वार्ड की कच्ची बस्तियों के पट्टों की साल 2022 में 100 फाइलें लगाई थी।
लेकिन अभी तक उनके को पट्टा नहीं मिला उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्रवासियों ने उनसे शिकायत की थी कि आपके हाथ से लगाई गई फाइलों पर हमको अभी तक पट्टा नहीं मिला। अन्य पार्षदों के हाथ से लगाई गई फाइलों पर तुरंत पट्टा मिल गया।
Rajasthan News: अजमेर नगर निगम में यह क्या हुआ? pic.twitter.com/rvYTLNvAX8
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 15, 2024
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में मिठाई का डब्बा और नोटों की गड्डी लेकर जानी पड़ती है जब कोई काम होते हैं।
पार्षद जावेद खान ने कहा कि नगर निगम में कार्य करवाना है तो नोटों की गड्डी लेकर आओ। यहां पर दोनों तरह की मिठाइयां काम में ली जाती है।
पार्षद जावेद ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत निगम उपयुक्त को भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । साधारण सभा की बोर्ड मीटिंग में वह सदन के अंदर नोटों के बंडल लेकर आए।
इसे लेकर महापौर ब्रजलता हाडा ने काफी नाराजगी जताई। इस पर भाजपा के ही पार्षद राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि यह सदन है इसमें सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।












Click it and Unblock the Notifications