Rajasthan News: मोबाइल चोरी का एक गिरोह ऐसा....जो चोरी के मोबाइलों को बेच रहे थे ओएलएक्स पर

Rajasthan News: अगर आप भी पुराने मोबाइल किसी एप या साइट्स् से खरीदते है तो सावधान हो जाइए। राजस्थान में एक ऐसा गिरोह है जो ओएलएक्स पर चोरी के मोबाइलों के सौदे कर रहा है।

राजस्थान में महंगे मोबाइलों के नटवरवाल अब पुलिस के हत्थे चढ़ने लगे है। 40 लाख कीमत के चोरी हुए मोबाइलो पुलिस ने जप्त कर दो शातिर आरोपियों के साथ खरीददार भी दबोचे है।

in-rajasthan-a-gang-of-mobile-theft-has-been-caught-by-dausa-police-who-was-selling-it-on-olx-anot

राजस्थान पुलिस ने मोबाइल के शातिर चोरों की गिरफ्तारी को लेकर आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दौसा में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर 160 मोबाइलों को बरामद किया है।

पुलिस ने दो शातिर आरोपियों के साथ चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपियों को भी धर दबोचा है। दौसा पुलिस की ओर से बरामद किए गए 160 मोबाइलों की बाजार कीमत करीब 40 लाख रूपए है।

दरअसल दौसा के कोतवाली पुलिस थाना इलाके में बिते दिनों दुकान का शटर तोड़कर शातिर बदमाशों ने महंगे मोबाइलों की चोरी को अंजाम दिया था।

दुकान का शटर तोड़कर नकबजनी करने वाला यह शातिर गिरोह पहले भी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी अवैध आर्म्स,चोरी व नकबजनी की वारदातें कर चुके है।

यूं करते थे मोबाइलों को ठिकाने लगाने का काम

चोरी के माल का खरीददार याकुब खान मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में काम करता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि चुराए हुए मोबाईलों के पार्टस गौरव मीना व कौशल मीना के सहयोग से ओएलएक्स पर फर्जी तरीके से बेचने थे। पुलिस ने वारदात में काम ली मोटर साइकिल को भी किया जप्त किया है।

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता ने बताया कि थानाधिकारी कोतवाली दौसा के नेतृत्व में टीम का गठन कर 2 मुख्य अभियुक्त व 4 चोरी के माल के खरीददार के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिते 11 फरवरी को अनिल कुमार निवासी खारी कोठी मौहल्ला दौसा थाना कोतवाली दौसा में मोबाइल शॉप पर 40 लाख के मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

दर्ज रिपोर्ट में अनिल ने बताया था कि अनिल मोबाइल पॉइन्ट सीएम टॉवर दौसा से लगभग 300-400 मोबाइल अलग-अलग कम्पनियों के जिसे कोई अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अन्दर से चोरी कर ले गये। जिसमें करीब 40 लाख रुपए की कीमत के मोबाइल थे।

डीएसटी टीम व अभय कमाण्ड द्वारा घटना स्थल एवं उसके आस पास के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल के बाद बदमाशों के रास्तों की जानकारी के आधार पर शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार किया है।

साथ ही साईबर सैल दौसा व डीएसटी टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं आधुनिक संसाधनों द्वारा अज्ञात अपराधियों को चिन्हित किया जाकर संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी की गई। टीम द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वारदात के मुख्य अभियुक्त दीपक मीना व अमर सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।

यह बदमाश इतने शातिर थे कि ओएलएक्स पर फर्जी तरीके से चुराये हुए मोबाइलों को बेचने वाले गिरोह गौरव मीना, कौशल मीना व शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मोबाइल शॉप से चोरी हुए 135 मोबाइल के खरीददार याकुब खान को भी गिरफ्तार किया है।

यूं दिया वारदात को अंजाम

शातिर बदमाश दीपक मीना, अमरसिंह उर्फ गोलू व राकेश कोली महंगे मोबाइल की दुकानों की दिन के समय बाजारों में घूम घूम कर रैकी करते थे तथा मौका देखकर रात्रि के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते है।

माल का खरीददार याकुब खान बौंली शहर में रौनक मोबाइल के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। चोरी एवं लूट के मोबाइल खरीद कर उनके पास अन्य मोबाइलों मे लगाकर बेचने का काम करता है। गौरव मीना, कौशल मीना व शुभम शर्मा चोरी के मोबाइल खरीदकर उनको ओएलएक्स व अन्य साइट पर अपनी निजी जानकारी छुपाकर फर्जी आईडी बनाकर बेचने का काम करते है एवं ग्राहको को फर्जी बिल भी उपलब्ध करवाते है जिस से किसी को मोबाइल चोरी के होने की भनक भी नहीं लगे।

पुलिस ने यह किया बरामद

160 आईफोन व एन्ड्रोयड मोबाईल के साथ एक मोटर साईकिल वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+