Jaipur News: बेरहम मां की ऐसी करतूत...सुनकर हर कोई रह गया सन्न
Rajasthan News: जयपुर में ढाई महीने के एक मासूम बच्चे की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पैदा करने वाली मां को ही गिरफ्तार कर लिया है।
जयपुर की रहने वाली अंजुम को कुमाता कहा जाए तो गलत नहीं होगा, इस मां ने अपने ही हाथों से अपने ढाई महीने के बच्चे का गला काट कर उसकी हत्या कर दी।

दुनिया में एक बच्चे के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उसकी मां होती है, दुनिया की हर मुसीबत से अपने बच्चे को बचाना एक मां की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।
लेकिन अंदाजा लगाइए जब यही ममतामई गोद बच्चे के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाए ? जयपुर में एक डेढ़ महीने के बच्चे की जान उसकी ही मां ने ले ली। जब मां से इसकी वजह पूछी गई तो उसके जवाब ने सबको हैरान कर दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन मार्च को परिजन ढाई महीने के मासूम को लहुलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुचे जहां उसके गले से खून निकल रहा था। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया । सूचना मिली तो पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस के अधिकारी उस समय हैरत में पड़ गए जब पूछताछ में मां के बयानों से खुलास हुआ कि ढाई महीने के बच्चे को मां ने ही ब्लेड से गला काटकर मार दिया।
जब पुलिस ने हत्या करने की वजह जानी तो हर कोई अचम्बित रह गया । जब आरोपिता महिला ने बताया कि जब से बच्चे को जन्म दिया है । तब से बच्चा लगातार रो रहा था। वो कई महीने से ठीक से सो नहीं पा रही थी। आरोपी मां की पहचान अंजुम के नाम से हुई है।
पहले आरोपिता ने सुनाई देवर को झूठी कहानी
अंजुम के देवर ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज की थी। उसने कहा कि दो मार्च को उसके भाई के बेटे के कमरे से रोने की आवाज आई। जब वो कमरे में गए तो वहां बच्चे के गले से खून निकल रहा था।
बच्चे की मां अंजुम ने बताया कि कोई आदमी आया और उसके बेटे का गला काटकर चला गया। अगले ही दिन बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मर्डर के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। इन्वेस्टिगेशन के दौरान सारे सबूत मां की तरफ ही इशारा करने लगे।
जब पुलिस अधिकारियों ने अंजुम से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अंजुम ने बताया कि उसका बच्चा बहुत रोता था। वो कई रात से सोई नहीं थी। इस वजह से वो काफी परेशान हो गई थी।
घटना वाले दिन जब बच्चा कमरे में सोया हुआ था तब अंजुम ने ब्लेड से उसका गला काट दिया, खून निकलने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उसने कमरे में किसी के आने की कहानी बताई।












Click it and Unblock the Notifications