यह लुटेरी दुल्हन गहनों के साथ ले उड़ी सहेली को भी...जानिए हैरत करने वाला पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान में एक बार फिर लूटेरी दुल्हन लाखों के आभूषणों के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस थाने पहुंच लुटेरी दुल्हन पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
चूरू जिले के रतनगढ़ में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार लुटेरी दुल्हन अपनी एक सहेली के साथ ससुराल से भाग गई। लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के गहने भी अपने साथ ले गई।

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ तहसील के गांव ठठावता निवासी भादरसिंह ने रिपोर्ट दी है। आठ अप्रैल 2024 को बीकानेर के लूणकरणसर निवासी 32 वर्षीय वीरपाल के साथ उसकी शादी हुई थी।
यह शादी राजगढ़ के गांव रावतसर कुंजला निवासी महेंद्रसिंह जाट ने करवाई थी। महेंद्रसिंह के कहने पर वह और उसका बहनोई श्यामसिंह लूणकरणसर के गांव राजपुरिया निवासी प्रेमसिंह के घर पर गए थे। जहां पर प्रेमसिंह ने कहा कि उसके साले की बेटी है, जो शादी योग्य है तथा उसका लालन-पालन उसके द्वारा ही किया जा रहा है।
जब लड़की को देखा तो उसके साथ एक और लड़की थी जिसका परिचय इन लोगों द्वारा मनु भाटी के रूप में करवाते हुए कहा कि यह वीरपाल की सहेली है। इस दौरान सब कुछ फाइनल हो गया तथा शादी के लिए इन लोगों ने ढाई लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद कोर्ट में शादी संपन्न हुई।
शादी के बाद दुल्हन की सास ने उसे विभिन्न प्रकार के सोने व चांदी के आभूषण दिए तथा गांव ठठावता आ गए। शादी के 20 दिन बाद मनु भाटी व अन्य लोग आए तथा रात्रि में वीरपाल को भगाकर ले गए। जाते समय वीरपाल अपने साथ लाखों रुपए के आभूषण व नकदी रुपए भी लेकर चली गई।
सुबह उठकर देखा तो वीरपाल नहीं मिली जिस पर प्रेमसिंह को फोन किया तो उसने कहा कि जो लूटना था लूट लिया, अब तुम हमारा कुछ नहीं कर सकते। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त लोगों की गैंग है तथा ये लोगों को ठगने का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications