Rajasthan News: भरतपुर में परिजनों से परेशान लड़की चढ़ी पानी की टंकी पर, 45 मिनट की नोटंकी

Rajasthan News: अब तक पानी की टंकी पर नौटंकी युवाओं की ही देखने को मिलती थी। लोग पानी की टंकी पर चढ़कर फिल्मी स्टाइल में अपनी मांगे पूरी करवाते रहे है। आज भी वैसी तस्वीरे सामने आई लेकिन टंकी पर इस बार युवक नहीं किशोरी थी।

पानी की टंकी पर चढ़कर अब तक तो लोग सरकार और प्रशासन से अपनी मांगे पूरी करवाने की कोशिशें करते रहे है। लेकिन आज तो राजस्थान में गजब का वाकिया हुआ जब एक लड़की अपने परिजनों से ही तंग आकर पानी की टंकी पर चढ़ गई।

दरअसल राजस्थान के भरतपुर में परिजनों से परेशान लड़की चढ़ी पानी की टंकी पर, 45 मिनट पुलिस की समझाइश के बाद उतरी। पानी की टंकी से उतरने के बाद लड़की ने कहा कि परिवार वाले कहते हैं जहर खाकर मर जा।

in-bharatpur-a-girl-upset-with-her-family-climbed-on-a-water-tank-and-staged-a-drama-for-45-minutes

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाइश कर नीचे उतारा। लड़की का कहना था कि वह अपने परिजनों से परेशान है। परिजन उसे पढ़ने नहीं देते। गालियां देते हैं। इसलिए वह पानी की टंकी पर चढ़ी। फिलहाल पुलिस ने लड़की को अपने हिरासत में ले लिया है। लड़की से पूछताछ की जा रही है।

मथुरा गेट थाना के एएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि 35 वर्षीय मनी गादोली निवासी है। मनी का कहना है कि मेरे माता पिता मुझे परेशान करते हैं। मैं BED करना चाहती हूं वह मुझे पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं।

साथ ही मेरी शादी भी नहीं कर रहे हैं। इसलिए वह परिजनों से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। 45 मिनट के समझाइश के बाद लड़की पानी की टंकी से उतरी। बाकी लड़की से पूछताछ की जा रही है।

वहीं लड़की ने बताया कि मुझे मेरे परिजन वेवजह प्रताड़ित करते हैं। वह कहते हैं कि तू मर जा, मेरी शादी नहीं हुई है। मुझे अपने परिजनों से मुक्ति चाहिए। मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती हूं। मेरे पिता रणवीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं।

मनी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मेरी एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। पिता रणवीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। मुझे BED करवाई और फीस नहीं दी। जिसके बाद मैंने खुद ने ट्यूशन पढ़ाकर फीस दी।

मनी का कहना है कि मेरी मां राजेंद्री देवी और पिता रणवीर सिंह मेरे साथ मारपीट करते हैं। इसलिए वह घर नहीं जाना चाहती। वह हाल में भरतपुर शहर के गांधी नगर में रहते हैं।

वहीं मथुरा गेट SHO का कहना है कि, लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अभी तक थाने पर कोई नहीं आया है। अब लड़की को सेवर थाने के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+