Rajasthan Weather News: मौसम विभाग का प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट,अगले दो सप्ताह आपके शहर का यह रहेगा हाल
Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक बार फिर से धरती तपने वाली है। लू के थपेड़े ऐसे होंगे की आप सहन भी नहीं कर पाएंगे। मौसम विभाग ने राजस्थान में एक बार फिर से हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में फिर से लू को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। इससे सबसे ज्यादा पारा उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में बढ़ रहा है। एक बार फिर प्रदेश लू की चपेट में आने वाला है। जिसके चलते 6 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आंधी, बारिश, तूफान और ओले गिरने के बाद फिर से लू को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सबसे ज्यादा पारा उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में बढ़ रहा है।
आगामी दो सप्ताह मौसम पूर्वानुमान: अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने व राज्य के पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में तीव्र हीटवेव दर्ज होने की प्रबल संभावना है। pic.twitter.com/K20b7zL8hP
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 16, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को गंगानगर का पारा 44.4 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर में भी तापमान ने 44.0 रहा. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के 10 जिले ऐसे हैं, जहां का अधिकतम तापमान 43 के पार पहुंत गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
मई के पहले हफ्ते में ही राज्य के कई जिलों का पार 44 से 45 डिग्री पहुंच गया था। फलोदी का तापमान तो 46 डिग्री दर्ज हुआ था लेकिन वहीं 10 मई को प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ, जिससे राज्य में आंधी, बारिश, तूफान और ओले गिरे।
इससे तापमान में गिरावट हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन अब प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। ऐसे में एक बार फिर राज्य लू के आगोश में आ गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि कल शुक्रवार को राज्य के 10 जिलों में लू चलने की आशंका है. इन जिलों में भयंकर लू चल सकती है, जिसमें करौली, भरतपुर, बीकानेर, गंगानगर, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, करौली, चूरू, जोधपुर और बाड़मेर जिले शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications