Rajasthan: नागौर में 7 करोड़ का अवैध गांजा बरामद, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में आज पुलिस ने नशे के तस्करों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 1547 किलो अवैध गांजा जप्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 7 करोड़ 75 लाख का अवैध गांजा बरामद किया है। नागौर जिले के पादुकला थाना पुलिस ने आरोपी पूरणमल और दीप सिंह को मौके से गिरफ्तार किया है।
एसपी नारायण टोगस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और वृत्ताधिकारी डेगाना रामेश्वर लाल के सुपरविजन में पादू थानाधिकारी सुनिल चौधरी ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि सल्फेट पाउडर की आड़ में प्लास्टिक के 45 कट्टों में 25 पैकेट में भरा हुआ अवैध गांजा बरामद किया है।
नागौर जिले के पादुथाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पादु पुलिस ने 7 करोड़ 75 लाख का अवैध गांजा बरामद कर ट्रक को जब्त किया है। जब्त माल की कीमत करीब 7 करोड़ 75 लाख से अधिक बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
7 करोड़ का गांजा pic.twitter.com/hLqKyZyhdE
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 28, 2024
इस दौरान एएसपी नागौर सुमित कुमार व डीएसपी डेगाना रामेश्वर लाल के सुपरवीजन में पादु कंला थानाधिकारी सुनिल चौधरी की टीम ने नाकेबंदी के दौरान ट्रक को रुकवा कर तलाशी ली तो सल्फैट पाउडर की आड़ में प्लास्टिक के 45 कट्टो मे 25 पैकेट मे भरा 1547 किलोग्राम अवैध गांजा को जप्त किया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी ट्रक ड्राइवर पूरणमल डांगी और झालावाड़ के दीपसिह को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है नागौर पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications