Rajasthan News: आईएएस टोंक जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा कर रही समस्या के समाधान की अनूठी कोशिश
Rajasthan Postive Story IAS Dr. Soomya Jha : राजस्थान में यूं तो कई आईएएस ऐसे है जिन्होने कड़ा संघर्ष कर सफलता हासिल की लेकिन उनमें शायह वो चुनिंदा अफसर है जिन्होने सफलताएं हासिल करने के बाद समस्याओं का स्थाई समाधान खोजा।
आज हम राजस्थान की एक ऐसी ही आईएएस की रियल स्टोरी बताएंगे जिन्होने खुद को सफल करने के लिए जितना संघर्ष किया है उतना ही संघर्ष वो पिछले कई महीनों से आमजन और गरीब परिवारों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कर रही है।
दरअसल आईएएस डॉक्टर सौम्या झा इन दिनों राजस्थान के टोंक जिले की कलेक्टर है और वो फरियादियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कितनी गम्भीर है वो उनके समाधान होने के बाद सामने आने वाले नतीजों से पता चलता है।

आज भी टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा लोगों की समस्याओं की नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें राहत प्रदान करती हुई नजर आई। जिले के लोगों को बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क, वर्षा ऋतु में जल भराव, साफ-सफाई समेत अन्य परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
इसके लिए जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं पर त्वरित राहत देने के निर्देश दिए है। अधिकारी भी लोगों की समस्याओं का शीघ्र निदान कर रहे है।
Rajasthan news : ias sommy Jha की अनूठी पहल pic.twitter.com/uRw9GhASo8
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) July 12, 2024
जिला कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा के निर्देश एवं जिले के अधिकारियों एवं कार्मिकों की तत्परता से आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा रहा है।
टोंक शहर के हाउसिंग बोर्ड एवं सरपंच कॉलोनी में फॉल्ट आने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने पर विद्युत विभाग की मेंटेनेंस टीम ने पिलर बॉक्स की मरम्मत करके विद्युत सप्लाई बहाल की।
तहसील टोंक के ग्राम मेहंदवास में पाइप लाइन लीकेज होने पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता द्वारा अगले दिन लिकेज पेयजल लाइन को ठीक कर दिया गया है। वर्तमान में ग्रामीणों को सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
नगर पालिका दूनी के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि पशुचिकित्सालय दूनी में गंदगी की शिकायत मिलने पर मौके पर ही साफ-सफाई करवाई गई। ग्राम आकोड़िया में पेयजल संकट के निराकरण के लिए जल जीवन मिशन के तहत सितंबर 2024 सभी कार्यों को पूर्ण किये जाने है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि ग्राम आकोड़िया का वीटीसी मिलान कार्य पूर्ण कर पूर्व में निर्मित जलाशय से सिंगल वॉल्व ऑपरेट कर जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में पेयजल सप्लाई नियमित होगी।
उपखंड अधिकारी पीपलू कपिल शर्मा के निर्देश पर पंचायत समिति द्वारा कचरे के कारण बंद हुई नालियों की सफाई की गई। क्षेत्र में गंदे पानी की शिकायत प्राप्त होने पर जलदाय विभाग द्वारा तत्काल जांच कर टूटी हुई पेयजल पाईप लाईन की मरम्मत करवाकर लोगों को शुद्ध पेयजल सप्लाई हो रही है।
जंवाली मालीपुरा सड़क पर जूलीफ्लोरा के कारण हादसे होने की संभावना को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जंगल सफाई का कार्य कर ग्रामीणों को राहत दी गई। साथ ही, ग्राम चौगाई से बोरखंडीकलां एवं मालीपुरा से जंवाली एवं मोहम्मद नगर में सड़क के दोनों और उगे जूलीफ्लोरा की सफाई का कार्य करवाकर ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी को दूर किया गया। इसी प्रकार ग्राम रानोली की सरदारपुरा ढाणी के दो पक्षों में समझाइश नहीं होने पर जेसीबी मशीन से अस्थाई रूप से पानी की निकासी की गई है।
तहसील मालपुरा में लोगों की पेयजल की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग की ओर से अजमेर रोड़ पर 1 पीएसपी स्थापित कर पेयजल आपूर्ति की गई। इसके साथ ही, कॉलोनी में नवीन पेयजल लाइन बिछाने एवं नवीन टंकी निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का कार्य प्रक्रियाधीन है।
मालपुरा के ग्राम पचेवर के ग्रामीणों ने आए दिन टूटती पेयजल पाईप लाईन को लेकर जलदाय विभाग को शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन को ठीक कर पचेवर सहित ग्राम आंवड़ा में पेयजल सप्लाई सुचारू की।
उपखंड उनियारा के ग्राम कचरावता में पानी की निकासी रोकने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार नगरफोर्ट द्वारा 6 फीट चौड़ा रास्ता खुदवाकर पानी की निकासी सुचारू कर ग्रामीणों की शिकायत का निस्तारण किया।
उनियारा के ग्राम सोप के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जलदाय विभाग द्वारा खराब हैंडपंप को सही ठीक करवाकर छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए हो रही परेशानी को दूर किया। क्षेत्र के ग्राम पलाई में प्लास्टिक की थेलियों एवं कचरें को हटवाकर बरसाती पानी की निकासी सुचारू रूप से करवाकर लोगो को पानी भरने की समस्या से निजात मिली।
उनियारा उपखंड के गणित्या ढाणी से हुक्मपुरा नहर तक बनी क्षतिग्रस्त सड़क गारंटी अवधि में होने से संवदेक द्वारा पेचवर्क कार्य करवाकर सड़क को आवागमन के लिए सुगम किया गया। खोहल्या ग्राम पंचायत पर सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा लापरवाही बरतने की ग्रामीणों की शिकायत पर सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड अलीगढ़ के अधिशाषी अभियंता ने संवेदक को मापदंडों के अनुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया।
तहसील देवली के ग्राम राजमहल में स्थित आयुर्वेद औषधालय में चिकित्सा स्टॉफ द्वारा मंगलवार एवं बुधवार को रोगियों का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही, कचरे के कारण बंद हुए बरसाती नाले एवं नालियों की ग्राम पंचायत द्वारा श्रमिक एवं जेसीबी मशीन से सफाई की गई।
तहसील निवाई के ग्राम बहड़ में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई नाली को पूरी तरह से लेवल ट्रेसिंग कर वाहनों का आवागमन सुगम कर वाहन चालकों की परेशानी को दूर किया।
यह तो सिर्फ आज एक दिनभर का हाल है जब जिला कलेक्टर आईएएस डॉक्टर सौम्या झा ने समस्याओं के समाधान की एक तस्वीर दिखाई है।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications