'तुम्हारी याद आएगी', IAS टीना डाबी और उनके पति को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लिखी भावुक पोस्ट

अक्सर सुर्खियों में रहने वाली आईएएस अधिकारी टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे को राजस्थान सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार रात को 102 अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें एक दर्जन से ज़्यादा जिलों के कलेक्टरों के तबादले भी शामिल हैं। इस लिस्ट में टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे का भी नाम शामिल हैं।

2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। टीना इससे पहले जयपुर में रोजगार गारंटी योजना (ईजीएस) विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। इस पद पर आने से पहले वो जैसलमेर की कलेक्टर थीं।

tina dabi

भावुक हुईं टीना

टीना डाबी ने जैसलमेर की कलेक्टर के रूप में अपनी भूमिका छोड़ते हुए एक भावुक विदाई पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने हृदयस्पर्शी संदेश से लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने जैसलमैर के अधिकारियों के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा अलविदा जैसलमेर।

टीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, इस अद्भुत जिले में एक साल तक जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट के रूप में सेवा करने का अवसर पाकर वास्तव में धन्य महसूस कर रहीं हूं। जिले में बिताए कुछ यादगार पलों की झलकियां साझा कर रही हूं।

स्वच्छ जैसन और लेडीज फर्स्ट (जैसन शक्ति) जैसी पहलों को शुरू करने से लेकर नवंबर 2022 में नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने तक और अंतर्राष्ट्रीय रेगिस्तान महोत्सव 2023 की मेजबानी करने तक की यह एक अद्भुत यात्रा रही है।

आज मैं जैसलमेर को एक ऐसे ज्ञान के खजाने के साथ छोड़ रही हूं जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। यहां काम करना एक शानदार सीखने का अनुभव रहा है और इस अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं। जैसलमेर, तुम्हारी याद आएगी!

टीना के पति जालौर के डीएम बने

वहीं टीना के पति प्रदीप गावंडे को जालौर जिले का प्रभार सौंपा गया है, उन्हें यहां का डीएम नियुक्त किया गया है। वे पहले बीकानेर में उपनिवेशन विभाग में आयुक्त के पद पर तैनात थे।

अन्य तबादले

इसके अलावा तबादलों में डॉ. मंजू को श्रीगंगानगर, अर्तिका शुक्ला को अलवर, हरिमोहन मीना को डीग, शुभम चौधरी को राजसमंद, आशीष मोदी को चूरू, अल्पा चौधरी को सिरोही और किशोर कुमार को खैरथल-तिजारा का डीएम बनाया गया है।

शुभ्रा सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रेया गुहा अब ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव होंगी। भास्कर ए सावंत को सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं भूजल विस्तार के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

अश्विनी भगत को अल्पसंख्यक मामलों का प्रमुख सचिव बनाया गया है। राजेश कुमार यादव अब स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव होंगे। हेमंत कुमार गेरा को अजमेर में राजस्व मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गायत्री राठौड़ चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव होंगी।

टी रविकांत को जयपुर में खाद्य पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव का पदभार मिला है। सुधीर कुमार को जयपुर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं भगत के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। भवानी सिंह देथा को अजमेर में राजस्व मंडल का सदस्य बनाया गया है।

विकास सीतारामजी को जयपुर में राजस्थान सिविल सेवा अपील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मंजूर राजपाल अब जयपुर में सहकारिता विभाग के सचिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+