IAS Tina Dabi को Reel Star कहने वाली छात्राओं के साथ क्या हुआ? SP को मांगनी पड़ी माफी, VIDEO VIRAL
राजस्थान कैडर की चर्चित IAS अधिकारी और बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी (Tina Dabi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टीना डाबी को लेकर कॉलेज छात्राओं के एक कमेंट ने पूरे प्रशासन में खलबली मचा दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को छात्र नेताओं को हिरासत में लेना पड़ा और अंत में जिले के पुलिस कप्तान (SP) को खुद मोर्चा संभालकर माफी मांगनी पड़ी।
दरअसल, बाड़मेर के सरकारी कॉलेज की छात्राएं कॉलेज फीस में हुई तीन गुना बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। इनमें से कई ABVP से जुड़ी थीं। छात्राओं का आरोप था कि फीस इतनी ज्यादा बढ़ा दी गई है कि गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो छात्राएं सड़कों पर उतर आईं।

'रोल मॉडल' बनाम 'रील स्टार'
जब प्रदर्शन उग्र हुआ, तो ADM और SDM छात्राओं को समझाने पहुंचे। बातचीत के दौरान SDM ने छात्राओं से कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उन्हें कलेक्टर टीना डाबी को अपना 'रोल मॉडल' मानकर उनकी बात सुननी चाहिए।
यह सुनते ही छात्राएं भड़क गईं। उन्होंने तीखा जवाब देते हुए कहा कि, 'कलेक्टर मैडम हमारी रोल मॉडल नहीं, बल्कि एक 'रील स्टार' हैं। वे सफाई अभियानों और सोशल मीडिया रील बनाने में तो बहुत एक्टिव रहती हैं, लेकिन जब छात्राएं अपनी असली समस्या लेकर आती हैं, तो उनके पास सुनने का समय नहीं होता।'
बताया कौन है असली रोल मॉडल
छात्राओं ने आगे कहा कि उनकी असली रोल मॉडल अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई जैसी ऐतिहासिक हस्तियां हैं, जिन्होंने साहस और शासन की मिसाल पेश की।
पुलिस की कार्रवाई और बढ़ा तनाव
कलेक्टर के खिलाफ की गई इस टिप्पणी के बाद पुलिस ने कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज होकर दर्जनों छात्राएं बाड़मेर के कोतवाली थाने पहुंच गईं और वहां धरना दे दिया। माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस पर लोकतांत्रिक विरोध को कुचलने के आरोप लगने लगे।
जब SP को कहना पड़ा- 'हमसे गलती हुई'
बिगड़ते हालात को देखते हुए बाड़मेर के SP नरेंद्र सिंह खुद थाने पहुंचे। उन्होंने छात्राओं का गुस्सा शांत करने के लिए सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि पुलिस से इस स्थिति को संभालने में चूक हुई है। वायरल वीडियो में SP को यह कहते सुना जा सकता है- 'हम स्वीकार करते हैं, हमसे गलती हुई।'
SP की इस माफी के बाद ही छात्राएं शांत हुईं और वहां से हटीं। हालांकि, छात्राओं का कहना है कि उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक बढ़ी हुई फीस वापस नहीं ली जाती।












Click it and Unblock the Notifications