IAS Tina Dabi: मैटरनिटी लीव से लौटीं आईएएस टीना डाबी, आते ही यहां मिली नई पोस्टिंग

IAS Tina Dabi Transfer News: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को अब नई जगह पोस्टिंग दी गई हैं। राजस्‍थान कैडर में जैसलमेर जिला कलेक्‍टर रहते हुए टीना डाबी मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं।

राजस्‍थान में 2016 बैच की महिला आईएएस अधिकारी टीना डाबी मैटरनिटी लीव पूरी करके ड्यूटी पर लौट आई हैं। आते ही उनको ईजीएस में आयुक्‍त पद पर लगाया गया है। टीना डाबी 15 सितंबर 2023 से लीव पर चल रही थीं।

IAS Tina Dabi current posting

राजस्‍थान सरकार में संयुक्‍त शासन सचिव कनिष्‍क कटारिया की ओर से 24 मई 2024 को जारी आदेशों में लिखा है कि टीना डाबी (2016) आईएएस, पदस्‍थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में का स्‍थानांतरण/पदस्‍थापन आयुक्‍त ईजीएस राजस्‍थान जयपुर के पद पर तुरंत प्रभाव से किया जाता है।

IAS Tina Dabi current posting

उल्‍लेखनीय है कि टीना ने साल 2022 में राजस्‍थान कैडर के ही आईएएस प्रदीप गंवाडे से दूसरी शादी की थी। पहली शादी आईएएस अतहर आमिर से हुई थी, जो महज दो ढाई साल चल पाई। साल 2020 में टीना डाबी और अतहर आमिर ने तलाक ले लिया था। प्रदीप गवांडे से शादी के बाद टीना डाबी को जैसलमेर जिला कलेक्‍टर पद पर लगाया गया था।

IAS Tina Dabi current posting

टॉपर ने जारी किया टॉपर की पोस्टिंग का आदेश

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 में अखिल भारतीय स्‍तर पर नंबर वन रैंक लाने वाली टीना डाबी की पोस्टिंग का आदेश जारी करने वाले आईएएस कनिष्‍क कटारिया भी यूपीएससी टॉपर हैं। कनिष्‍क कटारिया ने साल 2018 में यूपीएससी टॉप किया था।

टीना डाबी के बेटे का नाम क्‍या है?

आईएएस टीना डाबी ने 15 सितंबर 2023 को बेटे को जन्‍म दिया था। बेटे का नाम निखिल रखा है। टीना डाबी के बेटे की पहली फोटो 2 अक्‍टूबर को सामने आई थी। तब टीना डाबी की छोटी बहन आईएएस रिया डाबी के पति आईपीएस मनीष कुमार का जन्‍मदिन था। उस मौके पर निखिल अपने मौसे मनीष कुमार की गोद में दिखे। तस्‍वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+