Rajasthan: कौन हैं ये पति-पत्नी? जिन्होंने गायों के लिए पलभर में दान कर दी एक करोड़ की जमीन
Husband wife Hanumangarh: श्री श्याम देवी गौशाला के लिए एक करोड़ रुपए की कीमत की 12 बीघा जमीन दान करने वाले पति-पत्नी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव डुंगराना के रहने वाले हैं।
Shri Shyam Devi Gaushala Hanumangarh: जमीनों के भाव आसमान छू रहे हैं। लोग एक-एक इंच जमीन के लिए लड़ते-झगड़ते व कोर्ट कचहरी तक का चक्कर काटते मिले जाएंगे, मगर इस दम्पति ने पलभर में एक करोड़ की जमीन दान कर दी।
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव डूंगराना निवासी पृथ्वी सिंह खाती व उनकी पत्नी सुमित्रा खाती की। इन्होंने गौशाला के लिए अपना 12 बीघा का खेत दान कर दिया।

जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के गांव डुंगराना की श्री श्याम देव गौशाला को गांव के ही पृथ्वी सिंह खाती ने अपनी कृषि भूमि का दान पत्र भादरा तहसील कार्यालय में लिखकर गौशाला कमेटी को सौंप दिया।
इससे पूर्व भी दानदाता पृथ्वी सिंह खाती ने मकर संक्रांति के अवसर पर 51 हजार रुपए गौमाता के चारे हेतु व शिवरात्रि पर शिव मंदिर में भी 51 हजार रुपए का भी दान किया था। गौशाला अध्यक्ष श्रीचंद्र शर्मा ने पृथ्वी सिंह खाती का आभार व्यक्त किया।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में पृथ्वी सिंह खाती व सुमित्रा सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी जमीन गौवंश के कल्याण के लिए दान करके बहुत खुशी हो रही है। तहसीलदार (राजस्व) भादरा व पंजीयन शाखा के शकील, हिमांशु पंजीयन के लिए डीड तैयार करने वाले भगवतदयाल, शर्मा , राकेश शर्मा , एडवोकेट विनोद इन्दोरिया आदि सहयोग दिया।
जमीन दान करने के दौरान ग्राम डूंगराना के सुखराम खाती, धर्मपाल महला, कोषाध्यक्ष गौशाला रामस्वरूप शर्मा सचिव गोशाला, भूराराम चोपड़ा, बनवारी लाल मोठसरा, इन्द्राज मूंड, सुल्तान मूंड दारा सिंह जयपाल सरपंच प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications