दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए पति डालता था दबाव, मना करने पर पत्नी को मार दी गोली
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर के पुराना शहर में एक महिला के गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया और बाद में वह फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

धौलपुर कोतवाली थाना प्रभारी रमेश तंवर के साथ टाऊन चौकी प्रभारी जानकीनन्दन मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शैतानपुरा निवासी महिला ने बताया कि उसका पति दिनेश आवारा किस्म का है। वह आए दिन उससे मारपीट कर उसके दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाब डालता था।
इसके लिए इंकार करने पर वह बेहरमी से मारपीट करता था। रविवार रात को उसके पति ने शराब के नशे में गुस्सा कर फ्रिज तोड़ दिया। इससे तंग आकर वह सोमवार को कचहरी से पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने टाऊन पुलिस चौकी में गई थी। इसके बाद वह पुलिस चौकी से घर लौट रही थी।
तभी घर के समीप गली में घुसते ही उसका पीछा करते हुए आ रहे पति ने पीठ में गोली मार दी। इससे पीड़िता महिला चीख पुकार मचाते हुए गिर पड़ी। तब आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में मौजूद महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications