Rajasthan : शादी की पहली सालगिरह पर पति रेलवे स्टेशन पर पत्नी की जान जोखिम में डाली
शादी की पहली सालगिरह पर पति रेलवे स्टेशन पर पत्नी की जान जोखिम में डाली
करौली, 26 अप्रैल। राजस्थान के करौली जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। वारदात को करौली के हिंडौन रेलवे स्टेशन पर अंजाम दिया गया है। पति ने यह खौफनाक कदम अपनी शादी की पहली सालगिरह पर उठाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। घायल महिला को हिंडौन के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर अस्पताल पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने घायल महिला के पर्चा बयान लिए हैं। हमले के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोडाभीम के गांव डोरावली निवासी प्रेमराज ने बताया कि उनकी दो बेटी भावना और पूनम की शादी 25 अप्रैल 2021 को हिंडौन के आनंद विहार कॉलोनी निवासी विनीत तथा राजकुमार के साथ हुई थी। दोनों दामाद परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। एक दामाद ठेकदारी करता है। दूसरा दामाद विनीत पढ़ाई कर रहा है। 25 अप्रेल 2022 को वह नई दिल्ली से अपनी दोनों बेटियों और दामाद विनीत के साथ जनशताब्दी ट्रेन से हिंडौन आया था।
उसी दिन उसकी दोनों बेटियों की शादी की पहली सालगिरह थी। वह रेलवे स्टेशन पर सामान लेकर आगे चल रहा था। इस बीच दामाद विनीत ने उसकी बेटी भावना का चाकू से गला रेत दिया और भाग गया। इससे वह घबरा गया। पिता अपनी लहूलुहान बेटी को लेकर हिंडौन के राजकीय अस्पताल पहुंचा और वहां भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने आरोपी दामाद खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए नई मंडी थाने में तहरीर दी है।
नई मंडी थाने के एएसआई टीकम सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के बयान दर्ज किए हैं। घटना रेलवे स्टेशन की होने के कारण रेलवे पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा गया है। हिंडौन रेलवे स्टेशन अचानक हुई घटना से वहां अफरातफरी मच गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग छूटा। स्टेशन पर मौजूद यात्री और रेलकर्मी घटना की जानकारी लेते रहे। विनित ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला क्यों किया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications