किसी और से इश्क लड़ा रहे पति ने की पत्नी की हत्या, हाथ-पैर बांधकर शव पड़ोसी के खेत में दफनाया
भरतपुर, 6 सितम्बर। राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना इलाके में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को पड़ोसी को खेत में दफनाया दिया। पुलिस ने जमीन में दफन हाथ-पैर बंधा शव बरामद किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया और पत्नी के लापता होने की सूचना दी। उसके शक जताया कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई।

चिकसाना एसएचओ विनोद कुमार ने पुलिस ने आरोपी पति पिंटू को शव के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह झूठी कहानी सुनाकर पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।
आरोपी ने पुलिस से ही झूठ नहीं बोला कि अपने ससुराल वालों को भी कहा कि पत्नी कृष्णा लापता हो गई। आकर उसे ढूंढवाने में मदद करें।
जब कृष्णा के परिजन पहुंचे तो पुलिस ने आरोपी पिंटू को हिरासत में ले रखा था। उसकी शिनाख्ती पर पुलिस खेत पर पहुंची और वहां दफन कृष्णा के शव को बाहर निकाला और आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतका कृष्णा के भाई राकेश ने अपने जीजा पिंटू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। चिकसाना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पिंटू की 5 साल पहले मथुरा निवासी कृष्णा के साथ शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। सुबह 6 बजे वह उठा और पत्नी की तलाशी का नाटक किया। इसके बाद बड़े भाई हिम्मत और भाभी नीरू को कॉल किया। बताया- कृष्णा सोमवार रात को घर में भी, लेकिन सुबह से गायब है। 7 बजे के करीब साले राकेश को कॉल कर कृष्णा के लापता होने की बात कही। भाई-भाभी चिकसाना पहुंचे। भाभी को देवर पर शक हुआ तो लोगों के साथ आस-पास के इलाके में कृष्णा की तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में गए तो वहां गड्ढा खोदने के निशान नजर आए। पुलिस के पहुंचने पर वहां से मिट्टी हटाई तो कृष्णा की लाश निकली।
मीडिया से बातचीत में एसएचओ विनोद मीणा ने बताया कि कृष्णा का शव जब निकाला तो उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। गले में रस्सी कसी हुई थी और मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पिंटू का किसी से अफेयर चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसका पूरा खुलासा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications