पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच पति ने तोड़ा दम, दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के गांव काछवा में गुरुवार को महज सात घंटे के अंतराल में पति पत्नी ने दुनिया छोड़ दी। इसके बाद 78 वर्षीय रामगोपाल शर्मा व 75 वर्षीय उनकी पत्नी भंवरी देवी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

गांव काछावा के शंकर लाल ने बताया कि उनकी माता भंवरी देवी लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित थी। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे मां की तबीयत खाराब हुई और दम तोड़ दिया। रात भर सभी शोक में बैठे रहे। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे।
कुछ लोग गमगीन बैठे पिता रामगोपाल शर्मा (भाटीवाड़ा) को बतलाया तो उन्होंने कहा बस अब मन भी जाबा दयो और वहीं प्राण त्याग दिए। पूरा परिवार हतप्रभ रह गया। इसके बाद एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे शंकरलाल ने मुखाग्नि दी। रामगोपाल के दो पुत्रों व तीन बेटियां समेत पांच संतान हैं।












Click it and Unblock the Notifications