डीडवाना में पति पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवारिक कलह में उठाया यह कदम
नागौर, 25 जून। राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना में परिवारिक झगड़े और आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। डीडवाना वृत्ताधिकारी गोमाराम ने बताया कि डीडवाना उपखण्ड के बालिया निवासी भोलूराम और उसकी पत्नी उर्मिला ने शुक्रवार को डीडवाना के पाटण डूंगरी के नजदीक से गुजर रहे रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आत्महत्या करने वाले पति पत्नी लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान थे। ट्रेन की चपेट में आने के कारण दोनों शव क्षत-विक्षत हो चुके थे। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
वहीं, मालगाड़ी के पायलट और गार्ड की सूचना पर जीआरपी और डीडवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शवों को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दम्पति के शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
डीडवाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भोलूराम विदेश में नौकरी करता था, लेकिन कोरोना की वजह से वह विदेश नहीं जा पा रहा था। परिवार में आए दिन झगड़े भी होते थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications