गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा के बीच कैसे हुआ प्यार... शादी तक कैसे पहुंची बात? खुद सुनाए किस्से

लॉरेंस बिश्नोई के खासमखास गैंगस्टर संदीप यानी कि काला जठेड़ी की शादी 12 मार्च को उसकी प्रेमिका अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज से दिल्ली में होने जा रही है। इस शादी पर कई राज्यों की पुलिस, मीडिया, सोशल मीडिया से लेकर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।

तिहाड़ जेल में बंद काला जठेड़ी की शादी कोई सामान्य लड़की नहीं बल्कि राजस्थान के बाहुबली रहे आनंदपाल सिंह के गैंग की कमान संभालने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से हो रही है। दोनों की शादी की इजाजत दिल्ली की एक कोर्ट ने दी है। काला जठेड़ी को उसकी शादी के लिए कोर्ट से कस्टडी परोल मिली है।

Kala Jathedi and Anuradha meet

हालांकि ये परोल सिर्फ 6 घंटे की है। इस दौरान गैंगस्टर जेल से अपनी बारात लेकर दिल्ली के द्वारा में स्थित एक बैंक्वेट हाल आएगा। उसके साथ बाराती के रूप में पुलिसवाले रहेंगे। किसी गैंगवार के खतरे को रोकने के लिए इन दौरान दिल्ली और हरियाणा की पुलिस बेहद चौकस रहेगी। शादी से 2 दिन पहले काला जठेड़ी की होने वाली पत्नी अनुराधा ने आजतक से बातचीत की है और अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं।

संदीप एक गैंगस्टर हैं और अनुराधा का खुद का अपराध की दुनिया से गहरा नाता रहा है। ऐसे में उन्होंने नए रिश्ते में आने के फैसले के सवाल पर अनुराधा ने कहा कि वे दोनों अब नई जिंदगी जीना चाहते हैं। संदीप भी अपराध की दुनिया को छोड़ना चाहते हैं।

एक गैंगस्टर से शादी करने के सवाल पर अनुराधा ने कहा कि उनका मिलना ऊपर वाले की मर्जी थी। एक ऐसा मुकदमा मुझ पर दर्ज हुआ, जिसमें मेरी कोई संलिप्तता नहीं थी। पूरी तरह से फर्जी केस था। हम मिले तो हमारी कई चीजें एक थीं। इसलिए एक साथ रहने का फैसला कर लिया

अनुराधा ने कहा कि जब संदीप पकड़े गए थे तो उस टाइम हमारी सोच थी कि हम साथ रहेंगे। हमें मालूम था कि उनका संघर्ष जेल के अंदर होगा और मेरा जेल के बाहर। लोग भी हम दोनों को लेकर सवाल पूछते हैं। परिवार भी हमें लेकर सवाल उठता है। मीडिया भी सवाल उठाता है। उन सबको रोकने के लिए, समाज ने जो नियम बनाए हैं, उसके लिए शादी करना जरूरी था। हम पहले भी 7 फेरे ले चुके हैं, लेकिन अब हम कानूनी तौर पर शादी करने जा रहे हैं।"

अनुराधा ने कहा कि 16 साल बाद संदीप अपने घर में वापसी करेंगे। भले ही कुछ टाइम के लिए ही सही तो ये भगवान का इशारा है कि हम दोबारा नॉर्मल लाइफ में लौटे और अपराध छोड़ दें। अनुराधा ने द्वारका कोर्ट के जज साहब का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि एक आदमी जो अपराध की दुनिया में चला गया, उन्होंने उसको दोबारा समाज में लौटने का मौका दिया है। ये कोई आम ऑर्डर नहीं है। कई बार जज को फैट्स पता होता है। ये ऑर्डर बहुत बड़ी बात है।

आपको बता दें कि अनुराधा राजस्थान की रहने वाली है। अनुराधा ने दीपक मिंज से प्रेम विवाह किया था। बाद में अनुराधा कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आई। उनमें से एक हिस्ट्रीशीटर बलवीर बानूड़ा भी था। बानूड़ा के जरिए अनुराधा की पहचान राजस्थान के एक नामी गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से हुई।

साल 2013 में अनुराधा ने आनंदपाल गैंग को ज्वॉइन कर लिया। आनंदपाल से बढ़ती नजदीकियों के बाद दीपक मिंज और अनुराधा के रास्ते अलग हो गए। कहा जाता है कि आनंदपाल, अनुराधा से काफी प्रभावित था। इसी बीच 2017 में पुलिस के हाथों आनंदपाल का एनकाउंटर हो गया। इसके बाद अनुराधा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जेल से छूटने के बाद अनुराधा दिल्ली में रहने लगी। 2018 में वो लॉरेंस गैंग के संपर्क में आई। इसके बाद उसकी मुलाकात काला जठेड़ी से हुई। फिलहाल अनुराधा जेल से बाहर है और काला जठेड़ी के परिवार के साथ रह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+