Honour Killing: प्राइवेट पार्ट, सिर और नाक काटकर उपलों के ढेर में दोनों को जलाया
अलवर। रामगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक डबल मर्डर मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक और युवती की हत्या कर उनका शव गोबर के उपलों में दबाकर जला दिया गया। इसे ऑनर किलिंग का मामला मना जा रहा है।

रामगढ़ थाने के चंडीगढ़ अहीर गांव में प्राथमिक स्कूल के सामने आग को जलता देख गांव के लोग जब बुझाने पहुंचे तो आग में शरीर के टुकड़े जलते दिखे। जिसे देखकर लोग सकते में आ गए, उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव काफी जल चुके थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शवों को आग से निकाला तब तक वे काफी जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक मृतक की नाक व गुप्तांग कटा हुआ था। जबकि युवती का केवल धड़ ही मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि हत्यारों ने युवती के शरीर के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंके होंगे।
घटना आज सुबह करीब 3 से 4 बजे की बताई जा रही है जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण रणवीर सिंह ने सबसे पहले एक काले रंग की कार को देखा था। गांव के सरपंच ने पुलिस को बताया कि एक ग्रामीण ने खेतों की तरफ एक कार को आते हुए देखा। करीब 25 मिनट बाद कार को तेजी से लौटते देखा और उपलों के ढेर में आग लग गई।
गांव वाले आग बुझाने मौके पर पहुंचे तो उन्हें आग से इंसान के जलने की बदबू आने लगी। कुछ समय बाद आग से एक युवक का शव लुढ़क कर बाहर आ गया। जिसे देखकर गांव वाले सन्न रह गए। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए रामगढ़ भिजवाया है। शवों पर तेल डालकर जलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications