राजस्थान में ऑनर किलिंग: परिजन गुजरात से प्रेमी-प्रेमिका को गांव लाए और दोनों को गला घोंटकर मार दिया

सिरोही। राजस्थान में दिल दहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक प्रेमी जोड़े को गुजरात से राजस्थान लोग मार दिया और फिर गुपचुप तरीके से उसका शव भी जला दिया गया।

Honor Killing in pindwara Sirohi Rajasthan, foor arrested

ऑनर किलिंग की यह घटना राजस्थान के सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र के विरोली गांव की। सिरोही पुलिस ने प्रेमी युगल की हत्या कर शव जलाकर सबूत नष्ट करने के आरोप में रविवार को चाचा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। सिरोही एसपी कल्याणमल मीणा ने बताया कि 20 जून 2019 को विरोली (पिण्डवाड़ा) निवासी अचलाराम पुत्र भूराराम रेबारी ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र सरूपाराम गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करता था। गांव की लड़की सुमन कंवर पुत्री पूरणसिंह उससे प्यार करती थी।

सुमन एक दिन घर पर किसी को बिना बताए सरूपाराम के पास अहमदाबाद चली गई। इसकी जानकारी जब सुमन के परिजन को लगी तो एक जून 2019 को लक्ष्मण सिंह व अन्य उसे व उसके भाई नगाराम को लेकर अहमदाबाद गए। वहां से सरूपाराम को गाड़ी में बैठा लिया। गुजरात के कलोल में सुमन भी मिल गई तो उसे भी साथ लेकर आ गए।

आरोपी युवक-युवती को नया सानवाड़ा के जंगल ले गए और गला घोंटकर दोनों की हत्या कर दी। इसके बा परिजन को श्मशान बुलाया और धमकाकर दोनों के शव जला दिए। मामला सामने आने के बाद सिरोही पुलिस ने विरोली निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राजपूत, विक्रमसिंह पुत्र नारायणसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। चालक भंवरलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+