ऑनर किलिंग दौसा : 16 को पिंकी की शादी, 21 को प्रेमी संग भागी, 1 मार्च को किडनैप, तीन को पिता ने की हत्या
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 16 दिन पहले जिन्हें हाथों ने दुल्हन बेटी का कन्यादान किया उन्हीं ने गला दबाकर उसकी जान ले ली। पिता ने बेटी अपहरण के बाद वारदात को अंजाम दिया। फिर खुद ही पुलिस थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

16 फरवरी को हुई पिंकी सैनी की शादी
हुआ यूं कि दौसा की 19 वर्षीय युवती पिंकी सैनी युवक रोशनलाल से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी, मगर परिजनों ने 16 फरवरी को किसी और युवक के साथ शादी करवा दी।

19 फरवरी को प्रेमी के साथ घर से भाग गई
ऐसे में शादी के तीन दिन बाद यानी 19 फरवरी को प्रेमी के साथ घर से भाग गई। फिर दोनों राजस्थान हाईकोर्ट में उपस्थित हुए और पिंकी ने पति की बजाय प्रेमी रोशनलाल के साथ जाने इच्छा जताई व पुलिस सुरक्षा की मांग की। इसके बाद वह रोशन के साथ रहने लगी।

पुलिस तीन दिन तक युवती की तलाश नहीं कर सकी
एक मार्च को पिंकी के पिता शंकरलाल सैनी व अन्य परिजन रोशनलाल के घर आए और पिंकी का अपहरण करके ले गए, जिसकी रिपोर्ट रोशन ने उसी दिन पुलिस थाने में लिखवा दी थी, मगर दौसा पुलिस तीन दिन तक युवती की तलाश नहीं कर सकी। इधर, तीन फरवरी की रात को शंकरलाल ने गला दबाकर बेटी पिंकी की हत्या कर दी।

खुद पुलिस थाना पहुंचा पिता
फिर तड़के तीन बजे खुद ही महिला पुलिस थाना पहुंच गया। उसने पुलिस को कहा कि बेटी को खूब समझाया, मगर वह नहीं मानी तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। डीएसपी दीपक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी में पिता शंकरलाल, मां चमेली देवी, परिजन बाबूलाल सैनी, सुरेश सैनी, गुडडी देवी, सीता देवी, अनीता देवी व कैलाशी देवी सैनी आदि को अरेस्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications