Honeytrap Rajasthan: हनीट्रैप में फंसे पालिकाध्यक्ष, महिला ने मिलने बुलाकर वीडियो बनाया, मांगे एक करोड़ रुपए
राजस्थान के सवाई माधोपुर में नगर पालिका चेयरमैन हनीट्रैप केस में फंसे हैं। एक महिला ने उनको मिलने कमरे पर बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और उनसे एक करोड़ रुपए की मांग कर डाली। परेशान चेयरमैन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर महिला समेत पांच आरोपियां को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले की खिरणी नगर पालिका के अध्यक्ष रूपसिंह डोई ने 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार रात नौ बजे एक महिला ने उनको फोन करके मिलने बुलाया। मिलने से इनकार करने पर महिला ने धमकी दी कि उसके पास डोई का अश्लील वीडियो है, वह मिलने नहीं आया तो वीडियो वायरल कर देगी।

शिकायत में यह बताया कि वीडियो वारयल करवाकर राजनीतिक कॅरियर खत्म करने की धमकी मिलने पर वे महिला से मिलने पहुंचे। पहले तो महिला उन्हें फोन पर चार घंटे तक बातों में उलझाए रखा। फिर बम्बोरी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक मकान में मिलने बुलाया।
चेयरमैन ने पुलिस के दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वे महिला से मिलने उसके बताए मकान पर पहुंचे तो वहां महिला के साथी पहले से मौजूद थे। उन्होंने चेयरमैन का कमरे में बंद कर लिया। उसकी जेब से 23 हजार रुपए और सोने की चेन छीन ली। आरोपियों ने चेयरमैन का कथित अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद आरोपियों ने चेयरमैन से एक करोड़ की मांगी। घबराए चेयरमैन नेअपने दो परिचितों को रुपए के इंतजाम के लिए कॉल भी किया। आरोपियों ने उनको सुनसान जगह ले जाकर छोड़ा। चेयरमैन ने आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति को विश्वास में लेकर परिजनों को सूचना दी व लोकेशन भेजी। अपहरण की सूचना पर परिजन मौके पर आए और चेयरमैन को अपने साथ ले गए।
चेयरमैन के परिजन आने पर आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद परिजनों के साथ चेयरमैन ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती बताई। एसपी ममता गुप्ता ने भी घटना की जानकारी ली और मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र व मोबाइल लोकेशन व तकनीकी सहायता से आरोपियों को पकड़ने के प्रयास शुरू किए।
ये आरोपी पकड़े गए
1 अभय पुत्र विक्रम निवासी कैमरी
2 प्रमेन्द्र पुत्र हीरालाल निवासी बाड़ोलास
3 मुनेश पुत्र शंभु निवासी माणौली
4 उदयसिंह पुत्र रामरतन निवासी माणौली
5 सुनीता पत्नी ओमप्रकाश निवासी गंभीरा












Click it and Unblock the Notifications