हनी ट्रैप : ISI की महिला एजेंट न्यूड होकर करती कॉल तो जैसलमेर से पूर्व सरपंच भेजता सेना की सूचनाएं
जयपुर। राजस्थान से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के हनी ट्रैप में जैसलमेर जिले का एक पूर्व सरपंच फंस गया। भारतीय सेना की गोपीनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के आरोप में सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पूर्व सरपंच का नाम सत्यनारायण पालीवाल
आज तक की एक खबर के अनुसार आरोपी पूर्व सरपंच का नाम सत्यनारायण पालीवाल है। इस भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति जैसलमेर जिले के पोखरण फायरिंग रेंज के पास गांव लाठी से पकड़ा गया है। जांच एजेंसियां आरोपी को जयपुर ले गई हैं। वहां पर राजस्थान की इंटेलिजेंस एजेंसियों के अलावा सेना की इंटेलिजेंस एजेंसियां भी इससे पूछताछ कर रही है।
Recommended Video

सेना की गोपनीय जानकारी उन तक भेजने लगा
पूरे मामले मामले में अब तक की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ISI की महिला एजेंट आरोपी पूर्व सरपंच को न्यूड होकर कॉल करती थी। महिलाओं से बात करने और उनकी तस्वीरें देखने के चक्कर में वह हनी ट्रैप में फंस गया और सेना की गोपनीय जानकारी उन तक भेजने लगा।

नकली अकाउंट बना रखा था
आरोपी से सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ISI की लड़कियों से बात करने के लिए सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट बना रखा था। इसी अकाउंट से आरोपी ने भारतीय सेना की गतिविधियों समेत कई सामरिक सूचनाएं ISI को पहुंचाई है। आरोपी सत्यनारायण पालीवाल की भाई की पत्नी इलाके की सरपंच है।

जैसलमेर जिला सीमावर्ती इलाका
बता दें कि जैसलमेर जिला सीमावर्ती इलाका है। ऐसे में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई यहां के लोगों को अपने जाल में फांसने के लिए नए पैंतरे अपनाती रहती है। यही वजह है कि जैसलमेर के लोगों की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की भी खास नजर रहती है।












Click it and Unblock the Notifications