Rajasthan Holi News: रंगीले राजस्थान की रंगीली होली...इस बार यह रहा खास

Rajasthan Holi News: देशभर में आज रंगों के महोत्सव होली को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंग रंगीलों राजस्थान में गुलाबी शहर जयपुर से लेकर नवाबी नगरी टोंक,सूर्य नगरी जोधपुर, झीलों की नगरी उदयपुर और रेगिस्तान के धौरे जैसलमेर में परम्परागत तरीके से होली खेली गई।

जयपुर में होली हर वर्ष स्पेशल तरिके से मनाई जाती है। यहां देशी के साथ विदेशी मेहमानों ने भी जमकर होली खेली। गुलाल गोटा एक दूसरे पर फेंक कर धूमधाम से होली मनाई गई।

holi-was-celebrated-in-a-unique-way-in-rajasthan-from-the-border-to-jaipur-nawabi-city-tonk

तीर्थराज पुष्कर में भी विदेशी मेहमानों के साथ देशी लोगों ने होली की खुलकर धमाल मचाई। अजमेर जिले की धार्मिक नगरी पुष्कर में होली को लेकर देशी-विदेशी सैलानियों में काफी उत्साह देखने को मिला। पुष्कर के मेला मैदान में रेतीले धोरों पर आयोजित होली महोत्सव में हजारों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानियों ने डीजे की धुन पर डांस करके एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

दूसरी तरफ ला बेला होली यूथ मंडल की ओर से वराह चौक में हर साल की भांति इस साल भी डीजे की धुनों पर सैलानियों ने खूब रंग खेला और जमकर डांस किया।

झालावाड़ जिले की बात करें तो होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. झालावाड़ में परंपरागत 'कपड़ा फाड़' होली खेली जाती है. इस परंपरा को निभाते झालावाड़ में युवा और बच्चे देखे गए.

धुलंडी के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वही झालरापाटन में वहां की प्रसिद्ध परंपरागत कपड़ा फाड होली के नजारे देखने को मिले.

नवाबी नगरी टोंक में भी सदियों पुरानी सम्राट की सवारी इस बार भी बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। पुरानी टोंक में अजमेर वालों की कोठी पर सम्राट की सवारी को ऊंट,ऊंट गाडी, घोटे और बैंड बाजों से सजाया गया और फिर पूर्व विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई।

साम्रदायिक सौहार्द की मिशाल यह सम्राट की सवारी आज भी कौमी एकता का प्रतीक बनी हुई है। मुस्लिम समाज के लोगों ने सम्राट की सवारी का फूल बरसा कर स्वागत किया।

वहीं पुरानी टोंक के हीरा चौक में सालों पुरानी कोड़ा मार होली खेली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोंक में सोलंकियों के राज से ही कोड़ामार होली खेली जाती है। आज भी चौक के बीच में रंग से भर कर कड़ाहा रखा गया और सात महिलाओं को कोड़े तैयार कर सौंप दिए गए। इसके बाद जो भी युवा रंग लेने आया तो फिर उस जमकर कोडे बरसे।

प्रदेश में रंगों के इस त्यौहार को लोग बड़ी ही धूम के साथ मना रहे हैं। कहीं फूलों वाली होली खेली जा रही है तो कहीं लोग अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

गली-नुक्कड़ों पर जगह-जगह फाग गीत गाए जा रहे हैं। तो वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा है कि प्रेम, उत्साह, उमंग एवं सद्भाव के पावन पर्व रंगोत्सव "होली" की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सद्भाव और सौहार्द के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करे, मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी होली की बधाई दी है और लिखा है कि राम राम सा, आप सभी मेरे परिवार जनों को रंगों के इस पावन पर्व होली की बहुत हार्दिक शुभकामनाएं. इस पावन पर्व पर ईश्वर से कामना करता हूं कि आपके जीवन में खुशी, हर्षोल्लास और उन्नति के रंग भरे.

प्रेम, सद्भाव, उत्साह एवं उमंग के पावन पर्व रंगोत्सव होली के पुनीत उपलक्ष्य पर मंत्री मदन दिलावर ने समस्त प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि प्रेम, सद्भाव, उत्साह एवं उमंग के पावन पर्व रंगोत्सव होली के पुनीत उपलक्ष्य पर समस्त प्रदेशवासियों के लिए मेरा खास संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+