रेस्टोरेंट के बाहर होमगार्ड पर फायरिंग कर भागे हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा
जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुखदेव जाखड़ को सुबह चार बजे जाजीवाल इलाके से किया गिरफ्तार किया है। एक होटल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने टीम बनाकर जाजीवाल के निकट दबिश दी। जहां बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस दौरान एसीपी राजेश मीणा ने जवाबी फायर में बदमाश के पैर में गोली मारी। इस फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर सुखदेव जाखड़ के पैर में गोली लगी। बदमाश का एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस की गाड़ी पर भी बनाड़ थाने के हिस्ट्रीशीटर सुखदेव ने फायरिंग की थी। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रात्रि में ही नाकाबंदी कर अलग-अलग इलाकों में दबिश दे डीसीपी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम बना हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications