राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर हेरोइन की तस्करी, 20 करोड़ लागत की 4 किलो हेराइन जप्त
Rajasthan Border News: राजस्थानमें अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर बीकानेर में बीएसएफ और रेंज की स्पेशल टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
भारत-पाक सीमा पर टीम ने आज सुबह अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में गांव-33, एपीडी की रोही में 4 किलो हेरोइन पकड़ी है। यह आधा-आधा किलो के चार और एक-एक किलो के दो पैकेट में थी।
पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। यह हेरोइन की खेप पाकिस्तान के 237 आर गांव के आसपास के क्षेत्र से ड्रोन की सहायता से भारत में ड्रॉप किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हेरोइन जब्त करने में अनूपगढ़ थाने के कानिस्टेबल अवतार की अहम भूमिका बताई गई है।

पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश के अनुसार अन्तराष्ट्रीय सीमा खासकर भारत-पाक सीमा पर रेंज के तीन जिले बीकानेर, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर की कुल 396 किमी सीमा लगती है।
हाल ही में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान से ड्रॉन ड्रॉपिंग के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं सामने आ रही थी। इसको देखते हुए सभी पुलिस अधीक्षक को इसे रोकने के निर्देश दिए गए थे।
इसके लिए बीकानेर रेंज कार्यालय में स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसे इस तरह की घटनाओं पर लगातार निगरानी करने के लिए अलर्ट किया गया था।
इस वर्ष बीकानेर में अब तक हेरोइन, स्मैक की तस्करी के कुल 256 प्रकरण दर्ज कर 344 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 50.954 किलोग्राम हेरोइन और स्मैक जब्त भी की जा चुकी है।
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस पंचायत का ग्रामीण के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक किया वहीं 80 हजार बच्चों को नशे के खिलाफ अवेयरनेस किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications