Helicopter Joy Ride Jaisalmer : कलेक्टर IAS टीना डाबी ने भरी पहली उड़ान, पर्यटक ऐसे कर सकेंगे सैर
Helicopter Joy Ride Jaisalmer Price : जैसलमेर में हेलिकॉप्टर जॉय राइड शुरू की गई है। सेवा का शुभारम्भ केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद व कलेक्टर टीना डाबी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।

Jaisalmer Helicopter Joy Ride Timing : राजस्थान में सम के धोरे और लोक संस्कृति की एक झलक पाने को जैसलमेर आने वाले सैलानी अब हेलिकॉप्टर में हवाई सफर कर सकेंगे। जैसलमेर में 28 दिसम्बर को हेलिकॉप्टर जॉय राइड शुरू की गई है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद, जिला कलेक्टर टीना डाबी ने फीता काटकर Helicopter Joy Ride Rajasthan सेवा का शुभारंभ किया। अतिथियों ने हेलिकॉप्टर से पहली उड़ान भी भरी।

पर्यटन के क्षेत्र में जैसलमेर की अलग पहचान
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के मंत्री साले मोहम्मद ने कहा कि राजस्थान देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। राजस्थान में भी खासकर जैसलमेर। भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर की पर्यटन क्षेत्र में अलग पहचान है। हर साल सैलानी जैसलमेर आते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जैसलमेर में हेलिकॉप्टर जॉय राइड शुरू की है।

पर्यटकों की मांग पर शुरू की हेलीकॉप्टर जॉय राइड
जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि हेलिकॉप्टर जॉय राइड सेवा शुरू होना हमारे लिए गर्व की बात है। पर्यटकों की यह मांग भी थी कि दूसरे राज्यों में यह सेवा है लेकिन यह राजस्थान में नहीं थी। अब यह पर्यटकों के लिए एक वेलकम एडिशन रहेगा। उल्लेखनीय है कि जैसलमेर में महिला सशक्तिकरण के लिए हाल ही लेडीज फर्स्ट जैसाण शक्ति अभियान शुरू किया गया है।
Recommended Video


हेलीकॉप्टर जॉय राइड सम ढाणी जैसलमेर
इस मौके पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ भी मौजूद थे। उन्होंने वर्चुअल जुड़ते हुए कहा कि अभी प्रायोगिक तौर पर सम ढाणी जैसलमेर से हेलीकॉप्टर जॉय राइड प्रारम्भ की गई है। इसकी आशातीत सफलता के बाद राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए हवाई मार्ग द्वारा पर्यटन सर्किट बनाने की महत्वाकांक्षी योजना है।

हेलिकॉप्टर जॉय राइड जैसलमेर टिकट प्राइस
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आरटीडीसी लगातार नवाचारों के साथ प्रगति की ओर अग्रसर है। हेलिकॉप्टर जॉय राइड हेतु न्यूनतम टिकट दर 7000 रुपए प्रति पर्यटक रखी गई है। प्रतिदिन अधिकतम 40 उड़ानों के माध्यम से लगभग 200 पर्यटकों को जॉय राइड सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह जॉय राइड दो स्लॉट क्रमश: 5 मिनट एवं 15 मिनट के पैकेज में उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications