जानिए राजस्थान में अचानक क्यों बदल गया मौसम, इन जिलों में जमकर बारिश व ओले

जयपुर। गुजरात पर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान 'महा' के खतरे का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। गुजरात से लगते राजस्थान के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है। कई जगह ओले भी ​गिर रहे हैं। शनिवार को सिरोही, बारां, जैसलमेर समेत कई जिलों से बारिश की खबरें हैं।

Heavy Rain In Rajasthan Due To Cyclone In Gujarat

सिरोही में शाम को बारिश

सिरोही जिले में स्थित राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में शनिवार को मौसम में एकाएक पलट गया। शनिवार सुबह से ही माउंट आबू की वादियों में बादल मंडरा रहे थे। यहां पहुंच रहे पर्यटक इन बादलों का आनंद ले रहे थे, लेकिन शाम को देखते ही देखते बादल बरस पड़े। बारिश का पर्यटकों ने लुत्फ उठाया। वहीं, बारिश से यहां पर सर्दी का मामूली असर बढ़ गया।

बारां में दोपहर को बरसे

बारां में शनिवार दोपहर बाद झमाझम बरसात हुई। इस दौरान तेज आंधी भी चली। इस दौरान सड़कों पर पानी बहने लगा। वहीं, तेज आंधी तूफान के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गई। मौसम का मिजाज बदलने से किसानों को खरीफ की फसलों को नुकसान हुआ।

जैसलमेर में दूसरे दिन भी बारिश-ओले

जैसलमेर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर में बीते दो दिन से बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी है। बिन मौसम की इस बारिश ने एक तरफ जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दूसरी तरफ बारिश किसानों के ऊपर कहर बनकर बरस रही है। शुक्रवार को जिले के नहरी क्षेत्र में शुरू हुई ओलावृष्टि व बारिश शनिवार की अलसुबह 3 बजे जैसलमेर शहर तक पहुंच गई, जो रुक-रुककर अभी तक बरस रही है। किसान जोरावर सिंह का कहना है कि हमारी ग्वार की फसल अब पककर तैयार खड़ी थी,जिसे कुछ दिन बाद काटना था, लेकिन अचानक बिन मौसम हुई इस ओलावृष्टि व बारिश ने फसलों को नष्ट कर दिया है, जिससे हमें लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+