राजस्थान मौसम : शेखावाटी में भारी बारिश, जानिए कौन-कौनसे जिले में झूमकर बरसे सावन के बदरा

जयपुर। आया सावन झूमकर वाली बात राजस्थान के अधिकांश जिलों में बीते चौबीस घंटों के दौरान सच साबित होती दिखी है। प्रदेश के शेखावाटी अंचल समेत कई हिस्सों में सावन के बदरा मेहरनबान हुए हैं और कई घंटे तक जमकर बरसे हैं। सबसे अधिक बारिश झुंझुनूं जिले के पहाड़ी इलाके झुंझुनूं और उदयपुरवाटी में रिकॉर्ड की गई है। इनके अलावा चूरू, सीकर, अजमेर, कोटा, अलवर और टोंक से भी बारिश के समाचार हैं।

Heavy rain in khetri and udaipurwati including many places of rajasthan

बता दें कि झुंझुनूं के खेतड़ी में साढ़े पांच इंच ताे उदयपुरवाटी में पाैने चार इंच पानी बरसा। दस दिन से बारिश के लिए तरस रहे जयपुर में भी 9.4 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार देश के दक्षिणी हिस्सों में भी एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है। इसका असर राजस्थान में भी होगा। 21 जुलाई बाद यहां अच्छी बारिश का अनुमान है।

जयपुर में भी 9.4 मिमी पानी बरसा

राजधानी जयपुर में दाेपहर तक धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि दाेपहर में अचानक माैसम का मिजाज बदला और घने बादलाें के छाने के बाद कई इलाकाें में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। शाम तक स्थानाें पर बारिश का दाैर चलता रहा। जयपुर में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। माैसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दाैरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हाेने के बाद तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Heavy rain in khetri and udaipurwati including many places of rajasthan

यहां तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई भागों में 19 जुलाई को जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। विभाग के अनुसार सीकर, झुंझूनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+