WEATHER NEWS: राजस्थान में आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए किन जिलों में बारिश की सम्भावना
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में इस बार सावन में ईंद्रदेव की जमकर मेहरबानी हो रही है। लेकिन यह मेहरबानी अब आमजन के साथ प्रशासन के लिए भी लाखों मुसीबतें खड़ा कर रही है। आज फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट जारी कर चिंताएं बढ़ा दी है।
मौसम केंद्र जयपुर ने आज फिर प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का ओरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को धौलपुर, करौली,जयपुर, दौसा, अलवर,भरतपुर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, सवाईमाधोपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी, नागौर, अजमेर आदि जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में मानसून की ऐसी मेहरबानी हुई है कि इस बार तो रेगिस्तान भी जलमग्न हो गया है। बीकानेर, जैसलमेर जिलों में भी पानी ही पानी नजर आ रहा है। ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश का कहर अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

शहर से लेकर गांव, ढाणी तक सड़कें, मकान, दफ्तर और गलियां सब तालाब बन रहे हैं। जलभराव की वजह से कई गांवों का संपर्क टूट गया है. इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने आगामी 5-6 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 2 सप्ताह के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 9 से 22 अगस्त तक मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
इस दौरान जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 9-15 अगस्त के बीच बारिश होने के आसार हैं।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) August 9, 2024
मौसम विभाग ने आमजन की सुरक्षा के लिए जारी की गाइडलाइन
बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने आमजन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, मेघगर्जनके समय किसी सुरक्षित स्थान की शरण लें. पेड़ों के नीचे कतई न जाएं. घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग को निकालकर रख दें. बिजली के पोल, कच्चे घरों के आसपास न जाएं।












Click it and Unblock the Notifications